एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | यौन उत्पीड़न के एक आरोपी की उसके दोस्त ने चाकू घोपकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न को लेकर एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की चाकू घोपकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | यौन उत्पीड़न के एक आरोपी की उसके दोस्त ने चाकू घोपकर हत्या की

नयी दिल्ली, सात जून दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न को लेकर एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की चाकू घोपकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है और उसे बृहस्पतिवार को सनलाइट कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को बुधवार को पीसीआर कॉल के माध्यम से एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी) राजेश देव ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को सरायकालेखां निवासी रोहित सड़क पर घायल हालत में मिला। उन्होंने बताया कि घायल को एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, रोहित सरायकालेखां क्षेत्र निवासी महिला के साथ यौन उत्पीड़न करता था।

डीसीपी ने बताया, ‘‘कई बार चेतावनी देने के बाद भी वह (रोहित) नहीं मान रहा था। बुधवार को दोनों के बीच बहस हुई, जो झड़प में बदल गई। रोहित ने जावेद को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में जावेद ने चाकू की व्यवस्था कर रोहित पर कई बार हमला किया।’’

पुलिस ने बताया कि दिन दहाड़े रिहायशी इलाके में हुई हत्या के सिलसिले में कोई भी व्यक्ति पूरी जानकारी नहीं दे रहा है। डीसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि मुखबिरों को चौकस किया गया है और पता चला है कि आरोपी की आपराधिक संलिप्तता भी थी। आरोपी दिल्ली से भाग गया था।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश में जावेद का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि खून से सने कपड़ों और हथियार को बरामद कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).