देश की खबरें | एएमयू : कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले कई महीनों से नियमित कुलपति की नियुक्ति नहीं होने के कारण उपजे हालात के मद्देनजर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अधिकारियों ने एक परिपत्र के जरिये विश्वविद्यालय के अगले कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।

अलीगढ़, 24 अक्टूबर पिछले कई महीनों से नियमित कुलपति की नियुक्ति नहीं होने के कारण उपजे हालात के मद्देनजर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अधिकारियों ने एक परिपत्र के जरिये विश्वविद्यालय के अगले कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।

संस्थान के शिक्षक, छात्र और पूर्व छात्रों के संगठन पूर्णकालिक कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने में हो रही असामान्य देरी के खिलाफ पिछले कई हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार इमरान ने सोमवार को जारी किए गए परिपत्र में कहा कि कुलपति के चयन के वास्ते पांच नामों का पैनल बनाने के लिए 30 अक्टूबर को कार्यकारी परिषद की एक विशेष बैठक बुलाई गई है।

परिपत्र के मुताबिक, आगामी छह नवंबर को प्रस्तावित पैनल से तीन नामों का चयन करने के वास्ते यूनिवर्सिटी कोर्ट की एक बैठक होगी, जिसके बाद किसी एक को बतौर कुलपति नियुक्त करने के लिए इन नामों को विजिटर के पास भेजा जाएगा।

एएमयू शिक्षक संघ के सचिव ओबैद अहमद सिद्दीकी ने सोमवार को कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज को एक पत्र लिखकर कथित तौर पर नियुक्ति प्रक्रिया में देरी करने और चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने के मकसद से कार्यकारी परिषद की सदस्यता के साथ 'छेड़छाड़ करने की कोशिश करने' के लिए उनसे तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

प्रोफेसर गुलरेज अप्रैल से एएमयू के कार्यवाहक कुलपति के तौर पर काम कर रहे हैं। तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर के अपना कार्यकाल समाप्त होने से कुछ हफ्ते पहले इस्तीफा देने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। प्रोफेसर मंसूर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें