एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमृतसर मंदिर हमला : एनआईए ने केएलएफ गुर्गो के साथी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के दो गुर्गों के एक साथी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अमृतसर मंदिर हमला : एनआईए ने केएलएफ गुर्गो के साथी को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 22 मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के दो गुर्गों के एक साथी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

केएलएफ के इन गुर्गो ने मार्च में अमृतसर में एक मंदिर पर ग्रेनेड हमला किया था।

उन्होंने बताया कि भगवंत सिंह उर्फ ​​मन्ना भट्टी को बुधवार को अमृतसर के अकालगढ़ गांव से गिरफ्तार किया गया, जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या चार हो गई।

एनआईए के मुताबिक मार्च में हुए हमले को गुरसिदक सिंह और विशाल ने अंजाम दिया था, इन्होंने अमृतसर में ठाकुर द्वार सनातन मंदिर पर हथगोला फेंका था।

केएलएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

एनआईए ने बताया कि हमले के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गुरसिदक सिंह मारा गया था, जबकि विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

एनआईए के बयान में कहा गया है कि इस मामले में दो अन्य लोगों - दीवान सिंह उर्फ ​​सन्नी और साहिब सिंह उर्फ ​​साबा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).