एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | टाटा पावर नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में ताकत बनने की ओर अग्रसर: चेयरमैन एन चंद्रशेखरन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी शुद्ध सौर और पवन ऊर्जा से ‘हाइब्रिड’ नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में एक ताकत बनने की ओर अग्रसर है।
देश की खबरें | ठाणे: पार्टी में हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या कर दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में झगड़े के दौरान 46 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दोस्त ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | पुरी नगर निकाय का उन्नयन कर नगर निगम बनाया जाएगा: ओडिशा के मुख्यमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि पुरी नगर निकाय का उन्नयन कर इसे नगर निगम बनाया जाएगा।
विदेश की खबरें | फलस्तीन समर्थक समूह ने खुद पर प्रतिबंध लगाने के ब्रिटेन सरकार के फैसले पर रोक की अपील की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘पैलेस्टाइन एक्शन’ के कार्यकर्ताओं ने पिछले महीने एक सैन्य अड्डे में घुसकर दो विमानों में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद ब्रिटेन सरकार ने समूह पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
देश की खबरें | उप्र : देवरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बिहार की नाबालिग छात्रा का शव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग छात्रा का शव बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | स्पॉटिफाई पर टेलर स्विफ्ट व एड शीरन को पछाड़ पहले पायदान पर पहुंचे अरिजीत सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘तुम ही हो’ गीत के गायक अरिजीत सिंह वैश्विक पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और एड शीरन को पीछे छोड़ते हुए 15.1 करोड़ फॉलोअर के साथ म्यूजिक स्ट्रीमिंग मंच ‘स्पॉटिफाई’ पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकार बन गए हैं।
देश की खबरें | कांग्रेस ने भारत की आंतरिक ताकत और वैश्विक विश्वसनीयता को कमजोर करके चीन की मदद की: भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह चीन के खिलाफ भारत की स्थिति को कमजोर करने वाले विमर्श को बढ़ावा दे रही है।
विदेश की खबरें | रोम में गैस स्टेशन पर धमाका, कम से कम 25 लोग घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विस्फोट सुबह करीब आठ बजे हुआ और इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। विस्फोट के बाद उठा काला धुआं और आग का गोला दूर से ही दिख रहा था।
देश की खबरें | प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर ‘‘कचरे से संपदा’’ की नीति अपनाएं: हरियाणा के राज्यपाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों को कचरा प्रबंधन में उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर ‘‘कचरे से संपदा’’ की नीति अपनानी चाहिए।
जरुरी जानकारी | सकारात्मक आर्थिक परिदृश्य के बावजूद श्रीलंका में जोखिम बढ़ा: आईएमएफ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका को राजकोषीय स्थिरता बहाल करने के लिए सख्त अनुपालन की सलाह देते हुए कहा है कि देश का आर्थिक दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन उसके नीचे जाने का जोखिम बढ़ा है।
देश की खबरें | धन शोधन मामला: अदालत ने जैकलीन की 'पक्षपातपूर्ण कार्रवाई' संबंधी दलील खारिज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की इस दलील को खारिज कर दिया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में उनके खिलाफ ‘पक्षपातपूर्ण कार्रवाई’ की और समान स्थिति वाले अन्य कलाकारों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।
जरुरी जानकारी | जीएसटी राजस्व विश्लेषण पर गठित मंत्री-समूह की बैठक, आईटीसी फर्जीवाड़ा रोकने पर हुई चर्चा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के राजस्व विश्लेषण पर गठित मंत्री-समूह (जीओएम) की शुक्रवार को बैठक हुई जिसमें दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की आईटीसी धोखाधड़ी रोकने के लिए क्षेत्र-विशिष्ट सुधारात्मक कदमों पर चर्चा की गई।
देश की खबरें | चीन ने भारत-पाक संघर्ष को ‘प्रयोगशाला’ की तरह इस्तेमाल किया : उप सेना प्रमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीन ने मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए चार दिवसीय सशस्त्र संघर्ष को विभिन्न हथियार प्रणालियों के परीक्षण के लिए एक “ प्रयोगशाला” की तरह इस्तेमाल किया और “दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर” दुश्मन को मारने की प्राचीन सैन्य रणनीति के अनुरूप, इस्लामाबाद को हरसंभव सहायता प्रदान की। उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह ने शुक्रवार को यह बात कही।
जरुरी जानकारी | मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट के बीच अधिकांश तेल-तिलहन कीमतें नरम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें गिरावट के साथ बंद हुईं। मलेशिया एक्सचेंज में नरमी के बीच आयातकों की आर्थिक तंगी के मद्देनजर सोयाबीन डीगम तेल को आयात की लागत से कम दाम पर बेचे जाने के कारण दाम में नरमी आई। बाजार सूत्रों ने शुक्रवार को यह कहा।
देश की खबरें | मप्र : मुख्यमंत्री ने 94,234 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि हस्तांतरित की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले प्रदेश के 94,234 विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए शुक्रवार को 25-25 हजार रुपये उनके खातों में हस्तांतरित किये और कहा कि अगले साल से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
देश की खबरें | मैसूरु के निकट पैलेस क्वीन हमसफर एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, हादसा टला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मैसूरु से लगभग 60 किलोमीटर दूर बेंगलुरू मंडल में चन्नपट्टना स्टेशन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पैलेस क्वीन हमसफर एक्सप्रेस के इंजन चालक और सहायक इंजन चालक ने अग्निशामक यंत्र का उपयोग करके इंजन में लगी आग को बुझा दिया।
देश की खबरें | ओडिशा: भाजपा को आठ जुलाई तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई को आगामी आठ जुलाई तक नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है। पार्टी ने शुक्रवार को इसके चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है।
देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण पर किसान संगठनों से 10 दिन का समय मांगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने ‘एयरोस्पेस पार्क’ स्थापित करने के लिए देवनहल्ली में कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (केआईएडीबी) द्वारा उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए किसान प्रतिनिधियों और संगठनों से 10 दिन का समय मांगा है।
देश की खबरें | पांच जुलाई : पाकिस्तान में सेना ने किया तख्ता पलट, जुल्फिकार अली भुट्टो को सत्ता से हटाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में पांच जुलाई का दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना की बात करें तो इस दिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने जुल्फिकार अली भुट्टो सरकार का तख्ता पलट दिया और शासन अपने हाथ में ले लिया।
जरुरी जानकारी | रिन्यू ग्लोबल के प्रवर्तकों, निवेशकों ने सार्वजनिक शेयरों के लिए पेशकश मूल्य बढ़ाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नैस्डैक में सूचीबद्ध रिन्यू ग्लोबल एनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी को निजी बनाने के इच्छुक उसके तीन प्रवर्तकों और एक नये निवेशक मसदर ने सार्वजनिक शेयर खरीदने के लिए पेशकश मूल्य को बढ़ाकर आठ डॉलर प्रति शेयर कर दिया है।