देश की खबरें | उदयपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने जहर खाकर जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने एक कथित वीडियो में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, पांच जुलाई राजस्थान के उदयपुर में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने एक कथित वीडियो में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने शुक्रवार रात धानमंडी थाने में दिल्ली गेट स्थित हनुमान मंदिर के पास जहर खा लिया।

धानमंडी के थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया, "उसने जहर खाने के बाद अपने बेटे को फोन किया और अपनी हालत के बारे में बताया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

पुलिस के अनुसार पीड़िता अंजूबाला दलाल (55) ने मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उसने विभाग के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

थानाधिकारी सिंह ने बताया कि महिला सज्जनगढ़ रोड स्थित भीलू राणा आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात थी और उसके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

सिंह ने बताया कि महिला के बेटे अनमोल दलाल ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

स्थानीय विधायक ताराचंद जैन शुक्रवार देर रात पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी