एजेंसी न्यूज

स्पेन में पांच हफ्ते में पहली बार कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या सबसे कम रही

Bhasha

स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि रोजाना सामने आने वाले नये संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है। स्पेन में अबतक कोरोना वायरस से 2,07,634 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन एजेंसियों का कहना है कि संक्रमितों की वास्तविक संख्या अज्ञात है क्योंकि सीमित जांच हो रही है।

भारत के दूर-दराज के इलाके में ‘टाइटेनिक’ की रोज के रूप में पहचाना जाना अभिभूत करने वाला था: केट

Bhasha

टाइटेनिक एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म थी जिसमें केट और लियोनार्डो डि कैप्रियो ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म देश-विदेश में जबर्दस्त हिट साबित हुई थी।

जुलानिया की जगह रवि मित्तल बने खेल सचिव

Bhasha

मित्तल बिहार कैडर से 1986 बैच के आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं। वह इस नियुक्ति से पहले सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव थे।

मोदी सरकार में बिल्कुल भी नहीं है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये जवाबदेही : येचुरी

Bhasha

येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है देश में राजनीतिक कार्यपालिका अपने गलत फैसलों के कारण स्वयं को अक्षम साबित कर रही है। येचुरी ने पत्र में मोदी को कोरोना वायरस से निपटने के लिये जरूरी कारगर उपायों को अपनाने का भी सुझाव दिया है।

लॉकडाउन में ढील मिलने पर इटली कोविड-19 संकट के कारणों की जांच में जुटा

Bhasha

इटली कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा नागरिकों को खोने वाला देश है जहां इस वायरस की वजह से 26 हजार लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में सीआरपीएफ के 15 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए

Bhasha

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये जवान सीआरपीएफ की 31वीं बटालियन के हैं जिसके नौ कर्मी बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गए थे।

बोरिस जॉनसन सोमवार से डाउनिंग स्ट्रीट में काम पर लौटेंगे

Bhasha

जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और तबीयत ज्यादा खराब हो जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्जी कराया गया था। वह तीन सप्ताह के बाद काम पर लौट रहे हैं।

हरियाणा में काम कर रहे 53 श्रमिक पहुंचे एटा

Bhasha

एटा के जिलाधिकारी सुखलाल भारती के मुताबिक हरियाणा में काम कर रहे जिले के 214 श्रमिकों को नौ बसों में वापस लौटना है।

नेटफ्लिक्स पर वेबसीरीज ‘हंसमुख’ का प्रसारण रोकने का अनुरोध

Bhasha

एक अधिवक्ता द्वारा दायर वाद को सोमवार को न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा के समक्ष सुनवायी के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

प्रवासी राजस्थानियों और प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के लिए विशेष तंत्र : डॉ रघु शर्मा

Bhasha

डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ मंत्रणा कर उन्हें सकुशल घर वापस लाने की योजना बना रहे हैं।

जावेद अख्तर ने इंस्टाग्राम पर बनाया पेज

Bhasha

उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आज़मी ने इंस्टाग्राम पर उनका स्वागत किया।

मालगाड़ी से सामानों को चढ़ाने-उतारने में अनुचित देरी करने वाले ग्राहकों पर जुर्माना लगाएगा रेलवे

Bhasha

रेलवे ने इससे पहले बंद के दौरान इस तरह की देरी के लिए दो तरह के शुल्क - विलंब शुल्क और घाट शुल्क को माफ कर दिया था।

कोरोना वायरस: स्पेन में 44 दिनों बाद सड़कों पर निकले बच्चे

Bhasha

करीब 44 दिनों तक बच्चों के घरों में रहने के बाद स्पेन की सरकार ने 14 साल से कम उम्र के बच्चों को रविवार सुबह पहली बार घर से बाहर आने की इजाजत दी. वे अब अपने माता-पिता में से किसी एक के साथ घर के एक किलोमीटर तक के दायरे में एक घंटे तक सैर कर सकेंगे.

कोलकाता नगर निगम ने अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को बर्खास्त करने के लिये महापौर से अनुमति मांगी

Bhasha

केएमसी के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने इस संबंध में महापौर फरहाद हाकिम को पत्र लिखकर बर्खास्तगी की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

ट्विटर ने मेरा हैंडल ब्लॉक किया : अनंत कुमार हेगड़े

Bhasha

उत्तर कन्नड़ से सांसद हेगड़े ने कंपनी के ‘‘डिजिटल उपनिवेशवाद’’ के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

गुजरात में कोविड-19 की स्थिति इटली, स्पेन, फ्रांस से बेहतर: अधिकारी

Bhasha

राज्य की प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने संवाददाताओं से कहा कि यह मुख्यत: लॉकडाउन और विदेशों से लौट रहे लोगों के लिए नियंत्रण रणनीति जैसे कदमों की वजह से है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढकर 259 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गोपालगंज जिले में दो पुरुषों (19 एवं 60 वर्ष) और दो महिलाओं (50 एवं 60 वर्ष) में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

श्रद्धालुओं की अनुपस्थिति में खुले गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट, चारधाम यात्रा आरंभ

Bhasha

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का आरंभ हो गया. हांलांकि, कोविड-19 के साये में शुरू हुई इस यात्रा से फिलहाल श्रद्धालुओं को दूर ही रखा गया है.

प.बंगाल: केन्द्र की टीमों ने कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया

Bhasha

कोलकाता में ठहरी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी अपूर्व चंद्र के नेतृत्व वाली टीम ने शहर के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में गार्डन रीच, इकबालपुर, खादरपुर, मोमिनपुर और कालीघाट इलाकों का दौरा किया। कोलकाता पुलिस के अधिकारी भी उनके साथ थे।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोविड-19 टीके का उत्पादन तीन सप्ताह में शुरू कर सकता है सेरम इंस्टीट्यूट

Bhasha

पुणे स्थित कंपनी सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उन सात वैश्विक कंपनियों में शामिल है, जिसके साथ ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने टीके के उत्पादन के लिये साझेदारी की है।

Categories