एजेंसी न्यूज
अभ्यास शुरू करने के लिये खिलाड़ियों और कोचों से फीडबैक मांगा आईओए ने
Bhashaराष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) और राज्य ओलंपिक संघों को कहा गया है वे हितधारकों जैसे खिलाड़ियों, कोच, सहयोगी स्टाफ, केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों, मैच अधिकारियों और खेल प्रशासकों से इस पर ‘फीडबैक’ लें कि अभ्यास कैसे और कब शुरू किया जाना चाहिए। देश भर में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।
शराब के शौकीनों को न कोविड-19 का ख़ौफ़ रोक पाया और न ही भारी कोरोना शुल्क
Bhashaकृष्णा नगर और विश्वास नगर में शराब की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं. वहीं भीड़ को नियंत्रित करने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया.
लॉकडाउन के बाद हैदराबाद हवाई अड्डे पर परिचालन शुरू होने की स्थिति में नये कदम उठाए जाएंगे
Bhashaहवाई अड्डे के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सभी यात्रियों को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने से पहले वेबसाइट आधारित चेक-इन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जबकि बाकी लोग सीयूएसएस (स्व इस्तेमाल आम सेवा) कियोस्क का इस्तेमाल टर्मिनल इमारत में प्रवेश करने से पहले कर सकते हैं।
खाली स्टेडियम में खेलने से प्रतिस्पर्धा की भावना कम नहीं होगी: स्टोक्स
Bhashaउन्होंने ‘बीबीसी रेडियो फाइव लाइव’ कहा कि कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण तक अगर क्रिकेट के सिर्फ टेलीविजन के दर्शकों के लिए खेला जाए तो भी उन्हें कोई शिकायत नहीं होगी।
प्रवासी श्रमिकों की राहत के लिये याचिका निस्तारित
Bhashaन्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि याचिका में जो राहत मांगी गयी है वह सरकार पहले ही दे चुकी है और पीठ याचिका से इतर किसी प्रार्थना पर विचार नहीं कर सकती।
विदेशों में फंसे भारतीयों को सात मई से वापस लाया जाएगा: केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया
Bhashaकेंद्र ने विदेशों में फंसे भारतीयों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ को दी।
कोच्चि हवाई अड्डे पर प्रवासियों की वापसी के लिए तैयारियां शुरू
Bhashaकई देशों से 2150 प्रवासियों को विमान द्वारा यहां लाये जाने की उम्मीद है। संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, ओमान, मलेशिया और सऊदी अरब जैसे देशों से वापस लाये जाने को पहला चरण बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला है। इन लोगों को 10 उड़ानों से वापस लाया जाएगा।
भारत में 2019 में करीब 50 लाख लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए : संयुक्त राष्ट्र
Bhashaभारत के बाद फिलीपीन, बांग्लादेश और चीन में विस्थापितों की संख्या सबसे अधिक थी।
असम सरकार सड़क मार्ग से लौट रहे प्रवासियों के लिए सीमा तक परिवहन की व्यवस्था नहीं करेगी
Bhashaदेश के अन्य हिस्सों से सड़क मार्ग से असम आ रहे लोगों के लिए तैयार मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के मुताबिक असम की सीमा पर पहुंचने पर राज्य प्रशासन इन लोगों को घर पहुंचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था करेगा।
हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के इच्छुकों को आमंत्रित किया
Bhashaपहली बार विभागों और अकादमियों को भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए आमंत्रित किया गया है।
यूएई से सात मई को दो विशेष उड़ानों से भारतीयों को वापस लाया जाएगा, केरलवासियों को प्राथमिकता
Bhashaसोमवार को भारत सरकार ने सात मई से विदेश में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए योजना की घोषणा की थी।
नीतू कपूर ने साथ देने के लिये अम्बानी परिवार का धन्यवाद किया
Bhashaकपूर का 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल को एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया था । वह पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से पीड़ित थे ।
छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
Bhashaसूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुर गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
मेडिकल करा लौट रही दुष्कर्म पीड़िता और उसके भाई का आरोपी पक्ष ने किया अपहरण
Bhashaनौहझील थाना प्रभारी विनोद कुमार ने आज बताया कि दो दिन पूर्व दुष्कर्म के बाद गांव में किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पीड़िता के घरवालों ने गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि रविवार को लड़की अपने परिजनों और पुलिस के साथ मेडिकल कराने मथुरा गई थी।
हवाई अड्डों पर चिकित्सा जांच के प्रबंध किये जाये: योगी
Bhashaमुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न देशों में फंसे भारत वासियों का आगमन प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश में वायुमार्ग से देश वापस आने वाले लोगों को पृथक करने की सुचारू व्यवस्था की जाए।
गायक किशोर कुमार का निर्देशक सत्यजीत रे के नाम लिखा पुराना पत्र मिला
Bhashaरे का घर कोलकाता में बिशप लेफ्रो रोड पर स्थित है।
एनबीएफसी की रिजर्व बैंक से मार्च 2021 तक सभी ऋणों को एकबार पुनर्गठित करने की दरख्वास्त
Bhashaएनबीएफसी ने उन्हें बैंकों का ऋण चुकाने पर दी गयी मोहलत को आगे बढ़ाने की भी मांग रखी है। साथ ही रिजर्व बैंक से ऋण प्रावधान नियमों में छूट और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से पुनर्वित्त के रूप में अतिरिक्त कोष उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।
न्यायालय का टीएमसी सांसद की याचिका पर विचार से इंकार
Bhashaन्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई की और कहा कि इसमें कोई दम नहीं है। पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद टीएमसी सांसद महुआ को अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी।
सीबीआई ने राज्यों की पुलिस को अंतरराष्ट्रीय बाजार में फर्जी कोविड-19 किट के बारे में सतर्क किया
Bhashaसूत्रों ने बताया कि इंटरपोल ने अपने 194 सदस्य देशों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद इन फर्जी परीक्षण किट के बारे में आगाह किया है।
दिल्ली भाजपा की पेट्रोल और डीजल पर वेट में वृद्धि को वापस लेने की मांग
Bhashaदिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से वैट में वृद्धि वापस लेने की यह कहते हुए मांग की कि इससे जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ जायेंगे।