सीबीआई ने राज्यों की पुलिस को अंतरराष्ट्रीय बाजार में फर्जी कोविड-19 किट के बारे में सतर्क किया

सूत्रों ने बताया कि इंटरपोल ने अपने 194 सदस्य देशों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद इन फर्जी परीक्षण किट के बारे में आगाह किया है।

जमात

नयी दिल्ली, पांच मई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इंटरपोल से सूचना मिलने के बाद राज्यों की पुलिस को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध फर्जी कोविड-19 किट के बारे में सतर्क किया है।

सूत्रों ने बताया कि इंटरपोल ने अपने 194 सदस्य देशों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद इन फर्जी परीक्षण किट के बारे में आगाह किया है।

उन्होंने बताया कि इंटरपोल से सूचना मिलने के बाद सीबीआई तुरंत हरकत में आ गई और सभी इंटरपोल संपर्क अधिकारियों (आईएलओ) से कहा कि वे अपने-अपने संबंधित पुलिस संगठनों को इस तरह की अनैतिक आपूर्ति के बारे में सूचित करें।

आईएलओ प्रत्येक राज्य पुलिस में नियुक्त वे अधिकारी होते हैं जिनका दायित्व इंटरपोल से संबंधित मामलों में सीबीआई के साथ संपर्क में रहना होता है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘इंटरपोल के संदेश में किसी भारतीय कंपनी या आपूर्तिकर्ता का नाम नहीं है।’’

उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार किया क्योंकि ऐसा करने से वे लोग सतर्क हो सकते हैं जो देश की पुलिस की नजरों में हों।

भारत कोविड-19 परीक्षण किट के लिए अधिकांशत: आयात पर निर्भर है।

देश में कोरोना वायरस से फैली महामारी के अब तक 46,433 मामले सामने आए हैं और इनमें से 1,568 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विश्वभर में इस महामारी के फैलने के बाद इंटरपोल की नजर में फर्जी दवाओं और उपकरणों की ऑनलाइन बिक्री, अस्पतालों को निशाना बनाकर रैंसमवेयर हमले (वायरस के जरिए कंप्यूटर, लैपटाप जैसी चीजों को हैक कर डेटा हड़पने और फिर उन्हें दोबारा ठीक करने के लिए रकम मांगने), चिकित्सा आपूर्ति से जुड़ी वित्तीय धोखाधड़ी और अन्य तरह के अपराध आए हैं।

इंटरपोल ने विश्व में कोविड-19 संकट के बीच पैसा कमाने के लिए अपराधियों द्वारा अपनाई जा रहीं रणनीतियों के बारे में कई वैश्विक अलर्ट जारी किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\