एजेंसी न्यूज
एअर इंडिया अमेरिका से भारतीय नगारिकों को स्वदेश लाने के लिए सात उड़ानों का परिचालन करेगी
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए अन्य लोगों को स्वदेश ले जाने के लिए पांच अन्य उड़ानों की व्यवस्था भी की गई है।
पूर्वोत्तर की छात्राओं की मदद के लिए आगे आए मंत्री जितेंद्र सिंह
Bhashaपूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ने इस मामले में तब हस्तक्षेप किया जब दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से 31 मई तक नॉर्थ ईस्टर्न स्टूडेंट्स हाउस फॉर वुमन को खाली करने के लिए कहा।
लापता अमेरिकी ठेकेदार हमारे पास नहीं हैः तालिबान
Bhashaदूसरे तालिबानी नेता ने कहा कि तालिबान ने "आधिकारिक और गैर आधिकारिक तौर" पर अमेरिकी अधिकारियों को बताया दिया है कि फ्रेरिच्स उनके कब्जे में नहीं है।
लॉकडाउन के बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का घर पर ही उपचार
Bhashaबांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की 74 वर्षीय अध्यक्ष भ्रष्टाचार के दो मामलों में आठ फरवरी, 2018 से 17 साल कैद की सजा काट रही हैं। उन्हें प्रधानमंत्री शेख हसीना की मंजूरी के बाद मानवीय आधार पर 25 महीने की कैद के बाद मार्च में जेल से रिहा किया गया था।
सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 23,336 हुए ; 20 लोगों की मौत
Bhashaनए मामलों मे सिंगापुर के तीन नागरिक या स्थायी निवासी हैं, जबकि शेष लोग वर्क परमिट वाले विदेशी नागरिक हैं।
उत्तर प्रदेश: भदोही में पति ने पत्नी से बलात्कार की कोशिश करने वाले तांत्रिक की धारदार हथियार से की हत्या
Bhashaपुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकनिरंजन गांव का निवासी राजकुमार अपनी पत्नी को पेट में दर्द की शिकायत होने पर गांव में ही तंत्र—मंत्र करने वाले राम लखन (60) के पास ले गया था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ सोमवार को करेंगी बैठक, ऋण प्रवाह की होगी समीक्षा
Bhashaवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी, जिसमें कर्ज के उठाव की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. यह बैठक कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के प्रयासों का हिस्सा है.
कोरोना वायरस मुक्त होने की घोषणा के बाद त्रिपुरा में संक्रमण के मामलों में वृद्धि
Bhashaये सभी मामले धलाई जिले की बीएसएफ की दो बटालियन के हैं।
उत्तर प्रदेश में अपने घरों के लिए पैदल ही पुणे से चले 10 प्रवासी मजदूर, प्रखंड विकास अधिकारियों को मुख्य मार्ग पर श्रमिक शिविर तत्काल स्थापित करने का दिया आदेश
Bhashaलॉकडाउन के चलते नौकरी गंवाने और घर जाने के लिए बेताब, 10 प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश में सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घरों को लौटने के लिए महाराष्ट्र के पुणे से पैदल ही निकल पड़े हैं.उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में पानी, शौचालय, ठहरने की सुरक्षित जगह, खाने और आधारभूत चिकित्सीय देखभाल की सुविधा होनी चाहिए.
भारत ने पांच मित्र देशों को चिकित्सा सहायता भेजी
Bhashaविदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नौसैनिक पोत केसरी चिकित्सा दलों, आवश्यक दवाओं और खाद्य सामग्रियों को लेकर इन पांच देशों के लिए रवाना हुआ है।
लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में ईंधन की मांग 46 प्रतिशत घटी, मई में सुधार की उम्मीद
Bhashaहालांकि, अप्रैल के आखिरी दस दिनों में कुछ सुधार हुआ है क्योंकि सरकार ने शहरी नगर निगम की सीमा के बाहर आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी है। चूंकि अब कुछ और क्षेत्रों को खोलने की अनुमति दी गई है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मई के दूसरे पखवाड़े में मांग में और सुधार होगा।
पुलिस पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
Bhashaहालांकि पुलिस ने इस आरोप को मनगढ़ंत बताते हुए दावा किया है कि दबिश से पहले ही उस शख्स की मौत हो चुकी थी।
भारतीय कोचों के लिए सोमवार से लेवल एक का कोर्स शुरू करेगा हॉकी इंडिया
Bhashaआनलाइन सत्र का संचालन एफआईएच के शिक्षक करेंगे और हॉकी इंडिया का लेवल दो का कोच प्रमाण पत्र रखने वाले की इस कोर्स में हिस्सा लेने के पात्र होंगे।
जावेद अख्तर ने लाउडस्पीकर पर अज़ान देने के चलन पर रोक की मांग की
Bhashaशनिवार को किए एक ट्वीट में अख्तर ने पूछा कि यह चलन करीब आधी सदी तक 'हराम' (मना) माना जाता था, तो अब 'हलाल' (इजाजत) कैसे हो गया।
पाकिस्तान में कोविड-19 के 1991 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 29,000 पर पहुंचा
Bhashaपाकिस्तान में एक महीने से लगे लॉकडाउन की पाबंदियां धीरे-धीरे कम की जा रही हैं।
मेघालय में सोमवार से खुलेंगी दुकानें, चलेंगे वाहन
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सी़ के़ संगमा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।
गैस रिसाव के इतने दिन बाद भी लोगों की परेशानियों का अंत नहीं
Bhashaपरिवार की दशा कुछ ऐसी है कि उन्हें मणिदीप के पिता गोविंद राजू की मौत की खबर तब मिली जब उनकी तस्वीर मीडिया में देखी और फिर वे शुक्रवार को अस्पताल भागे।
जोया मोरानी ने कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के उपचार के लिए प्लाज्मा दान किया
Bhashaमोरानी को अप्रैल में पृथक केन्द्र भेजा गया था और अब वह संक्रमण मुक्त हो चुकी हैं। उन्होंने कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा दान देने की अपील की।
जिला प्रशासन ने की विशेष रेलगाड़ियों से आये श्रमिकों से किराया वसूली की शिकायत
Bhashaउप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने रविवार को बताया कि शनिवार को गुजरात से मजदूरों को लेकर आयी विशेष ट्रेन में मजदूरों से 725 रुपये किराया वसूले जाने के मामले में जिला प्रशासन ने गुजरात सरकार को पत्र तथा फोन के जरिये पूरी स्थिति से अवगत कराया है। साथ ही इस मामले में शामिल गुजरात पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
Bhashaमौसमविद ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों में हल्की बारिश भी हुई। तेज हवा और बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई।