पाकिस्तान में कोविड-19 के 1991 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 29,000 पर पहुंचा

पाकिस्तान में एक महीने से लगे लॉकडाउन की पाबंदियां धीरे-धीरे कम की जा रही हैं।

इस्लामाबाद, 10 मई, पाकिस्तान में कोविड-19 के 1,991 नए मामल‍े सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 29,000 पहुंच गया। यह एक दिन में सामने आए संक्रमण के मामलों की सबसे अधिक संख्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान में एक महीने से लगे लॉकडाउन की पाबंदियां धीरे-धीरे कम की जा रही हैं।

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी के बावजूद लॉकडाउन हटाने का पहला चरण शनिवार को शुरु कर दिया गया। सरकार ने अधिकांश व्यवसायों को सुबह से शाम पांच बजे तक खोलने की घोषणा कर दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 21 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 639 पहुंच गई।

अब तक 8,023 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

देश के पंजाब प्रांत में 11,093 मामले, सिंध में 10,771, खैबर पख्तूनख्वा में 4,509, बलूचिस्तान में 1,935, इस्लामाबाद में 641, गिलगिट बाल्टिस्तान में 430 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 86 मामले सामने आए हैं।

देश में संक्रमण के कुल मामले 29,465 गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज