एजेंसी न्यूज

गुजरात से अब तक 167 ट्रेनें चलीं, दो लाख से अधिक प्रवासियों को उनके गृह राज्य पहुंचाया गया: अधिकारी

Bhasha

गुजरात के मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने शनिवार मध्यरात्रि तक विभिन्न राज्यों से चलने वाली श्रमिक ट्रेनों से संबंधित आंकड़ों को साझा करते हुए कहा कि इनमें से लगभग 46 प्रतिशत ट्रेनें गुजरात से चली हैं, जो एक राज्य के लिए सर्वाधिक है।

ममता बनर्जी कहां छिप गई हैं : कोविड-19 पर बंगाल भाजपा ने कहा

Bhasha

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव राजीव सिन्हा भी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं जबकि राज्य अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है।

'मटका किंग' कहे जाने वाले रतन खत्री का निधन

Bhasha

सूत्रों ने कहा कि 88 वर्षीय खत्री मध्य मुंबई क्षेत्र की नवजीवन सोसायटी में रहता था और कुछ दिनों से बीमार था। उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली।

लॉकडाउन: प्रधानमंत्री सोमवार को मुख्यमंत्रियों से करेंगे वार्ता,आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर होगा जोर

Bhasha

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक होगी।

खट्टर सरकार की नयी योजना किसानों को धान की खेती करने से हतोत्साहित करेगी : कांग्रेस

Bhasha

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘नये तानाशाही आदेश एवं खट्टर सरकार द्वारा लायी गई योजना के तहत वे अब चाहते हैं कि पहचान किये गए आठ अलग- अलग प्रखंडों और कुल 19 प्रखंडों के किसान धान की खेती नहीं करें और यदि वे तब भी फसल उगाना जारी रखते हैं तो धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने से इनकार करके उन्हें दंडित किया जाए।’’

पेस ने संन्यास पर फैसला करने लिये प्रशंसकों से मांगी सलाह

Bhasha

अपने शानदार करियर में गैंडस्लैम (पुरूष युगल और मिश्रित युगल) के 18 खिताब जीतने वाले पेस ने ट्विटर पर लाइव वीडियो सत्र में एक सवाल के जवाब में कहा कि वह चाहते है कि प्रशंसक उन्हें बताये कि उन्हें 2021 में खेलना जारी रखना चाहिए।

दक्षिण गोवा के अस्पताल में कल से ओपीडी सेवा फिर शुरू होगी

Bhasha

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण सभी राजकीय अस्पतालों के ओपीडी को बंद कर दिया गया था।

कोविड-19: दिल्ली सरकार ने जारी की एसओपी, अस्पताल रोजाना शाम पांच बजे तक भेजेंगे मौतों की रिपोर्ट

Bhasha

कोविड-19 से होने वाली मौतों की वास्तविक संख्या सामने नहीं आने के आरोपों के बाद दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है।

ब्रिटेन से 323 भारतीयों को लेकर बेंगलुरु के लिये दूसरी उड़ान रवाना

Bhasha

इस विमान में 323 छात्रों, पर्यटकों और भारतीय पासपोर्ट धारकों के अलावा 37 साल के भारतीय मूल के एक व्यक्ति का शव भी है जिसने दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी।

कूटनीतिक माध्यमों के जरिए सुलझा लिया जाएगा कालापानी का मुद्दा: नेपाल के विदेश मंत्री

Bhasha

ग्यावली ने उत्तराखंड में धारचुला से लिपुलेख दर्रे को जोड़ने वाली एक सड़क को लेकर नेपाल की ओर से आपत्ति जताए जाने के एक दिन बाद यह बात कही है।

अब तक 366 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन, करीब 4 लाख प्रवासी मंजिल तक पहुंचाए गए : रेलवे

Bhasha

उन्होंने कहा कि 287 ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं जबकि 79 ट्रेन अभी रास्ते में हैं।

हरियाणा में अंबाला जेल परिसर में आकाशीय बिजली गिरी

Bhasha

अंबाला समेत हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में रविवार सुबह भारी बारिश हुई।

कपड़ा उद्योग नये माहौल में खुद को ढाले, पैकेज मांगना बंद करे: ईरानी

Bhasha

उन्होंने मर्चेन्ट्स चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘उद्योग के लिये यह समय आत्ममंथन का है। कपड़ा उद्योग पैकेज या समर्थन की मांग कर रहा है...अब समय नई दिशा और नई सोच का है। उद्योग के पास क्षमता है। अगर वे नये माहौल में खुद को ढालते हैं, उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।’’

वधावन बंधुओं की जमानत याचिका खारिज, न्यायिक हिरासत में भेजा

Bhasha

वधावन बंधुओं को यस बैंक में घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

सिक्किम को कोविड-मुक्त रखने के लिए सतर्कता बनाए रखें : मुख्य सचिव

Bhasha

छह लाख से अधिक की आबादी वाला सिक्किम देश के कुछ कोविड-19-मुक्त राज्यों में से एक है।

उप्र में 215 ट्रेनों के जरिए विभिन्न राज्यों से हुई प्रवासी श्रमिकों की वापसी

Bhasha

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में विभिन्न राज्यों से 215 ट्रेनों के माध्यम से प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की वापसी हो चुकी है। आज रविवार को 57 ट्रेनों से लगभग 70 हजार यात्री आयेंगे।

लॉकडाउन: दिल्ली पुलिस को मदद के लिए 24 घंटे में 781 कॉल प्राप्त हुईं

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस को 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाले उसके हेल्पलाइन नम्बर 011-23469526 पर अभी तक कुल 41,788 कॉल प्राप्त हुई। ये सभी कॉल लॉकडाउन के चलते लोगों द्वारा सामना किये जा रहे मुद्दों के समाधान में सहायता को लेकर थीं।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री का आरोप, किरण बेदी राजस्व को प्रशासन तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न कर रहीं

Bhasha

उन्होंने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘ किरण बेदी ने पुलिस विभाग को कमजोर आधार पर भी शराब कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उकसाया है।’’

लॉकडाउन: अपने घर लौट रहे 10 प्रवासी मजदूरों की मध्य प्रदेश में मौत

Bhasha

ये मजदूर महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तेलंगाना से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इनमें से पांच मजदूरों की मौत कथित रूप से भीषण गर्मी एवं अत्यधिक थकान के बाद तबीयत खराब होने के बाद हुई है, जबकि पांच मजदूरों की मौत एक ट्रक के नरसिंहपुर जिले में पलट जाने से हुई। इस सड़क हादसे में 13 अन्य मजदूर घायल भी हुए।

वर्तमान भारतीय टीम में संपूर्ण क्षेत्ररक्षक का अभाव : कैफ

Bhasha

कैफ से जब उनके जमाने की तुलना में भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वर्तमान टीम की कमजोरियों के बारे में बताया। अपने जमाने में युवराज सिंह प्वाइंट और कैफ एक्स्ट्रा कवर पर मुस्तैदी से खड़े रहते थे। इन दोनों ने अपने बल्लेबाजी कौशल के साथ साथ क्षेत्ररक्षण के कारण भी भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की थी।

Categories