एजेंसी न्यूज
कोविड-19 महामारी के बीच दिल्ली पुलिस प्रमुख ने ‘रोजनामचा’ ऑनलाइन भेजने पर दिया जोर
Bhashaरोजनामचे में पुलिस थाने में दर्ज मामलों, मिलने वाली शिकायतों और थाने के कर्मियों द्वारा गिरफ्तार किये गए लोगों का विवरण होता है। पुलिस थाने का प्रभारी (एसएचओ) इसे हर सुबह संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को भेजता है।
अंतरराज्यीय सीमाएं खोलना फिलहाल उपयुक्त नहीं : बघेल
Bhashaराज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 मई को समाप्त होने वाले लॉकडाउन के बाद आगे की रणनीति के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अनेक सुझाव दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 11 मई को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन के बाद आगे की रणनीति पर सुझाव मांगा था।
शेयर बाजारों में मामूली गिरावट, प्रोत्साहन पैकेज के वित्तीय प्रभाव को लेकर निवेशक चिंतित
Bhashaबाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों को इस बात की चिंता है कि 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज से प्रत्यक्ष और तत्काल मांग में वृद्धि की संभावना संभवत: नहीं है, उन्हें इसको लेकर निकट भविष्य में आर्थिक गतिविधियों में सुधार आने को लेकर भी शंका है।
असम ने लॉकडाउन को दो और हफ्ते बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र लिखा
Bhashaकोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होना है।
तेलंगाना में कोविड-19 का संक्रमण का पता लगाने के लिए समुदाय स्तर पर रक्तजांच की शुरुआत
Bhashaएनआईएन ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि तीन जिलो जनगांव, कमारेड्डी और नलगोंडा के 30 गांवों में सर्वेक्षण का कार्य होगा।
वायरस को लेकर आलोचना को शांत करने के लिये व्यापार को हथियार बना रहा चीन
Bhashaयह पहला मौका है जब चीन ने वायरस के लिये लग रहे आरोपों को दरकिनार करने के अभियान में अपने विशाल बाजार की पहुंच का इस्तेमाल शुरू किया है। चीन हालांकि पिछले दशक में नॉर्वे से लेकर कनाडा तक के साथ राजनीतिक विवादों में इस हथकंडे को नियमित रूप से आजमाता रहा है।
16 मई : अमेरिकी वैज्ञानिक क्लोन किए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफल
Bhashaमेडिकल की दुनिया में इसे एक बहुत बड़ी सफलता माना गया क्योंकि इसके माध्यम से बहुत सी लाइलाज बीमारियों जैसे पार्किंसन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, रीढ़ में चोट और आंखों की रोशनी के इलाज की दिशा में लाभ होने की उम्मीद जगी।
आवश्यक वस्तु अधिनियम में होगा संशोधन, अनाज, खाद्य तेल, दालों को कानूनी शिकंजे से मुक्त करेगी सरकार
Bhashaइन संशोधनों के जरिये जहां खाद्य उत्पादों के उत्पादन और बिक्री को नियंत्रणमुक्त किया जाएगा, वहीं किसी भी उत्पाद पर स्टॉक सीमा लागू नहीं होगी। इन उत्पादों पर राष्ट्रीय आपदा मसलन अकाल जैसी आसाधारण परिस्थतियों में ही स्टॉक या भंडारण सीमा लगाई जा सकेगी। कोविड-19 महामारी के बीच सरकार ने अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।
भारतीय प्रेस परिषद् ने पत्रकार से पूछताछ मामले में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी
Bhashaभारतीय प्रेस परिषद् (पीसीआई) ने बयान जारी कर कहा कि इसने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ अखबार के विशेष संवाददाता से दिल्ली पुलिस द्वारा नौ मई 2020 को छपी एक खबर के सिलसिले में पूछताछ करने और आपराधिक अभियोजन की कथित तौर पर धमकी देने को लेकर चिंता जताई है।
कोविड-19 के खिलाफ लड़ने में विश्व बैंक ने भारत को एक अरब डॉलर की सहायता को मंजूरी दी
Bhashaइसके साथ ही विश्व बैंक ने कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए भारत को अब तक कुल दो अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है। पिछले महीने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र की मदद के लिए एक अरब अमेरिकी डालर सहायता देने की घोषणा की गई थी।
अदालत ने केंद्र, महाराष्ट्र से प्रवासियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों पर ब्योरे मांगे
Bhashaउच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायमूर्ति ए आर बोरकर ने केंद्र एवं राज्यों को इन विशेष रेलगाड़ियों में यात्रा कर रहे व्यक्तियों के टिकट किराए का खर्च कौन उठाएगा, उस पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।
नुकसान कम करने के लिए महिलाओं के घरेलू मैचों को कम नहीं करें: हीली
Bhashaकोविड-19 महामारी के कारण लाखों डॉलर का घाटा झेल रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सत्र को छोटा करने का विचार कर रहा है।
पांच-छह टीमों के साथ आईपीएल महिला क्रिकेट के लिये शानदार होगा: मंधाना
Bhashaतेईस साल की इस सलामी बल्लेबाज ने माना कि बीसीसीआई इसे साकार करने के लिये काफी प्रयास कर रहा है।
कोविड-19 से मोटापे का संबंध : जॉनसन ने बनाई मुहिम चलाने की योजना
Bhashaब्रिटिश मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, ग्लासगो विश्वविद्यालय के हालिया शोध में पाया गया कि कोरोना वायरस का संक्रमण होने पर मोटे लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की आशंका दोगुनी होती है। शोध के मुताबिक, कोविड-19 का मोटापे एवं अन्य स्वास्थ्य समस्या जैसे हृदयरोग, मधुमेह से संबंध है और इस वजह से प्राणघातक वायरस का खतरा और बढ़ जाता है।
आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की तीसरी किस्त की मुख्य बातें
Bhasha: लॉकडाउन के दौरान किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 74,300 करोड़ रुपये की कृषि उपज खरीद की गयी।
कोविड-19 की वजह से भारत में 5.8 लाख लोगों की सर्जरी टल सकती है : अध्ययन
Bhashaब्रिटिश जर्नल ऑफ सर्जरी में प्रकाशित शोधपत्र में अनुमान लगाया गया है कि कोविड-19 चरम पर पहुंचने पर 12 हफ्तों की अफरा-तफरी से दुनियाभर में इस वर्ष दो करोड़ 84 लाख सर्जरी या तो रद्द की जा सकती हैं या उन्हें टाला जा सकता है।
औंरगाबाद शहर में रविवार तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन
Bhashaवरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में सम-विषम योजना लागू थी, जिसके तहत दुकानें विषम तारीख पर बंद रहती हैं और सम तारीख पर कुछ घंटे के लिए खुलती हैं।
तबलीगी प्रकरण के समय 1640 विदेशी जमाती भारत में थे, 64 कोरोना संक्रमित पाए गए: जमीयत
Bhashaजमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के अनुसार, मार्च महीने के आखिर में तबलीगी जमात प्रकरण के बाद , मुस्लिम संगठन ने अपने पदाधिकारियों और विभिन्न देशों के दूतावासों-उच्चायोगों की मदद से तबलीगी जमात से जुड़े लोगों का ब्यौरा एकत्र किया।
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाने में विश्व बैंक ने भारत को एक अरब डॉलर की सहायता को मंजूरी दी
Bhashaइसके साथ ही विश्व बैंक ने कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए भारत को अब तक कुल दो अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है। पिछले महीने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र की मदद के लिए एक अरब अमरीकी डालर सहायता देने की घोषणा की गई थी।
प्रवासी लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए राज्य सरकारः उच्च न्यायालय
Bhashaमुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की पीठ ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार यह जरूर सुनिश्चित करे कि इस राज्य में प्रत्येक प्रवासी को कम से कम 15 दिन के लिए पृथक परिसरों में रखा जाए जहां भोजन और चिकित्सा सुविधाओं के साथ ही उचित साफ सफाई हो।