एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन 4.0 के नए दिशानिर्देशों में आरोग्य सेतु ऐप की अनिवार्यता समाप्त

Bhasha

लॉकडाउन के चौथे चरण के दिशानिर्देशों में सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप से जुड़े नियम को सरल बना दिया है. सरकार ने इस ऐप को डाउनलोड करने की अनिवार्यता खत्म करके इसे वैकल्पिक कर दिया है. सरकार ने कहा कि यह ऐप कोरोना वायरस के संभावित जोखिम का पहले से पता लगाने में मदद करता है. यह व्यक्तियों और समाज के सुरक्षा कवच की तरह है.

अमेरिका 161 भारतीयों को इस सप्ताह भेजेगा स्वदेश

Bhasha

विशेष विमान में उन्हें पंजाब के अमृतसर ले जाया जाएगा।

ब्रिटेन सरकार ने टाइगर हनीफ के प्रत्यर्पण का अनुरोध खारिज किया, दाऊद का है सहयोगी

Bhasha

भारत में हनीफ गुजरात के सूरत शहर में 1993 में हुए दो बम विस्फोटों के मामले में वांछित है

असम में कोविड-19 के नौ नए मामले, कुल मामले 100

Bhasha

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

18 मई आज का इतिहास: 'स्माइलिंग बुद्धा' ने भारत को पहुंचाया परमाणु संपन्न देशों की कतार में, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

Bhasha

भारत ने आज ही के दिन राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था. इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था. इस परीक्षण की प्रस्तावना वर्ष 1972 में लिखी गई, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री और भारत की लौह महिला इंदिरा गांधी ने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र बीएआरसी का दौरा किया.

गोवा में संक्रमण के नौ नए मामले , कुल मामले 26 हुए

Bhasha

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि मुम्बई-गोवा ट्रेन से आए 100 लोगों की जांच में चार लोग संक्रमित मिले हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और लोगों की मौत, 242 नये मामले सामने आये

Bhasha

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात नौ बजे तक जयपुर में दो, भरतपुर—बीकानेर—कोटा में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही, राज्य में अब तक संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 131 हो गयी।

बिहार में कोविड-19 से आठवीं मौत, कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,284 हुई

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे में आए कुल 106 नए मामलों में से सबसे ज्यादा 57 मामले राजधानी पटना में आए हैं। प्रांतीय राजधानी में अभी तक राज्य में सबसे ज्यादा 163 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 125 मामलों के साथ मुंगेर दूसरे स्थान पर है।

उप्र के लोगों को ले जा रही 500 बसों को योगी सरकार ने प्रवेश की अनुमति नहीं दी: राजस्थान के मंत्री

Bhasha

राजस्थान के पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री ने रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार आज मेरे विधानसभा क्षेत्र के गाँव बहज, उप्र सीमा से श्रमिकों के लिए जाने वाली 500 से अधिक बसों को उप्र सरकार द्वारा प्रवेश नहीं दिया जाना बहुत ही अमानवीय कृत्य है।’’

उत्तर प्रदेश: औरैया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ कर 26 हुई

Bhasha

औरैया पुलिस ने एक बयान में बताया कि शनिवार तड़के लगभग तीन बजे ट्रक और डीसीएम वाहन के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनाने गड्ढे में पलट गये। इस हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी थी, जबकि 36 अन्य घायल हो गये।

बाहर फंसे सभी प्रवासी मजदूरों को वापस ला रही है बिहार सरकार : नीतीश

Bhasha

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, कुमार ने प्रवासी मजदूरों को आश्वासन दिया कि वे विचलित नहीं हो, धैर्य रखें और सुरक्षित रहें क्योंकि राज्य सरकार उन्हें राज्य में वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

रेलवे ने एक मई से 1,300 श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई, 17 लाख से अधिक प्रवासियों को घर पहुंचाया

Bhasha

रेलवे ने कहा कि पिछले तीन दिन के दौरान रोजाना करीब दो लाख से अधिक लोगों को पहुंचाया गया। आने वाले दिनों में यह बढ़ कर प्रतिदिन तीन लाख यात्री होने की उम्मीद है।

दिल्ली में सोमवार से और आर्थिक गतिविधियां दिखाई देंगी, शहर रेड जोन से बाहर आने की तैयारी में

Bhasha

लॉकडाउन के तीसरे चरण के अंतिम दिन रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पाबंदियों में ढील के संबंध में विस्तृत योजना सोमवार को घोषित की जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि केंद्र के लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर जारी ताजा दिशानिर्देश काफी हद तक दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप हैं।

ई-वाणिज्य कंपनियां सोमवार से सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार, राज्यों के दिशानिर्देशों का इंतजार

Bhasha

गृह मंत्रालय ने 31 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के चौथे चरण में विशेष तौर पर प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियां खोलने की अनुमति दे दी है।

Cyclone Amphan: चक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने कसी कमर, NDRF तैनात

Bhasha

एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने नयी दिल्ली में कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रविवार सुबह की एक रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात ‘अम्फान’ बंगाल की खाड़ी में एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा है और संभवत: अगले 24 घंटों में यह अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया,कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर अंतरराज्यीय बसों की इजाजत

Bhasha

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन 4.0 के जारी नये दिशानिर्देशों में आर्थिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए 31 मई तक और रियायतें दी गयी हैं, जिनमें मॉल को छोड़ कर बाजारों में नाई की दुकानों, सैलून और स्पा समेत अन्य दुकानों को अलग-अलग समय पर खोलने की अनुमति दी गयी है। ई-कॉमर्स कंपनियों को भी सभी वस्तुओं की घरों तक आपूर्ति की अनुमति दे दी गयी है, जिनमें वे वस्तुएं भी शामिल हैं जो आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में नहीं आतीं।

लॉकडाउन 4.0 से पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 संक्रमित मरीजों के शव के निपटारे के लिए एसओपी किया जारी

Bhasha

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 19 और लोगों की मौत हुई है और इसके 422 नये मामले सामने आये है. राजधानी में मृतकों की कुल संख्या 148 हो गई है और संक्रमण के मामलों की संख्या 9,755 हो गई है.

लॉकडाउन 4.0 के लिए राज्यों को मिले ज्यादा अधिकार, केंद्र ने बताया रेड-ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित करने का मानदंड

Bhasha

मंत्रालय ने किसी भी स्थान को निषिद्ध क्षेत्र या ‘बफर जोन’ घोषित करने के लिए मानदंड तय किए हैं और उन क्षेत्रों में संक्रमण प्रसार के चेन को तोड़ने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी बताया है।

श्रमिकों का पैदल घर जाना मार्मिक, झकझोर देने वाला : गहलोत

Bhasha

मुख्यमंत्री ने रविवार को लॉकडाउन के चौथे चरण की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों को पैदल चलने वाले श्रमिकों के लिये रोडवेज को बसें तैयार रखने के निर्देश दिये।

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले, कुल संख्या 81 पहुंची

Bhasha

वहीं देश भर में लॉकडाउन 4.0, 31 मई तक लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में पहले से लागू कर्फ्यू 31 मई तक जारी रहेगा।

Categories