एजेंसी न्यूज
ताजा खबरें | सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में चर्चा के लिए तैयार
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सरकार ने कहा कि वह पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए समन्वित सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए तैयार है।
देश की खबरें | मामी मुंबई फिल्म महोत्सव 2025 में नहीं होगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मामी मुंबई फिल्म महोत्सव, 2025 में नहीं होगा और इसके बजाय अगले साल एक "गतिशील दृष्टि और एक नयी टीम" के साथ यह महोत्सव वापस आएगा। महोत्सव के निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | बैंक शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 443 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 अंक के पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 443 अंक चढ़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 25,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।
जरुरी जानकारी | एडीआईए 20 करोड़ डॉलर में मेरील की तीन प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अबूधाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) ने सोमवार को कहा कि वह चिकित्सा उपकरण कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड (मेरील) में तीन प्रतिशत हिस्सेदारी का 20 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण करेगी।
जरुरी जानकारी | भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर 24 जुलाई को हस्ताक्षर, प्रधानमंत्री मोदी के साथ गोयल भी होंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 24 जुलाई को लंदन में हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी होंगे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ताजा खबरें | एमएसएमई क्षेत्र में 2014 से अब तक 34 करोड़ लोगों को मिला रोजगार : मांझी
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को सूचित किया कि वर्ष 2014 के बाद से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में उद्यम और उद्यम सहायक पोर्टल के माध्यम से 34 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
जरुरी जानकारी | आईडीबीआई बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़कर 2,007 करोड़ रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईडीबीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 2,007 करोड़ रुपये रहा है।
ताजा खबरें | संसद ने पोत परिवहन क्षेत्र से संबंधित वहन-पत्र विधेयक को मंजूरी प्रदान की
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद ने सोमवार को पोत परिवहन क्षेत्र से संबंधित ‘वहन-पत्र विधेयक 2025’ को मंजूरी प्रदान कर दी, जिसमें अंग्रेजों के जमाने के मूल कानून के स्थान पर नया कानून बनाए जाने का प्रावधान है।
जरुरी जानकारी | इटर्नल का पहली तिमाही का एकीकृत मुनाफा घटकर 25 करोड़ रुपये पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. होटल से ऑनलाइन खाना मंगाने तथा फटाफट सामान पहुंचाने की सुविधा देने वाली इटर्नल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर 25 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने के कारण कंपनी का मुनाफा घटा है।
देश की खबरें | छह भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को विश्व विश्वविद्यालय खेलों से प्रतिबंधित किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जर्मनी के राइन-रूहर में चल रहे विश्व विश्वविद्यालय खेलों (डब्ल्यूयूजी) में मिश्रित टीम कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम चयन को लेकर विवादों में घिर गई है क्योंकि चुने गए 12 खिलाड़ियों में से छह को कथित प्रशासनिक चूक के कारण भाग लेने से रोक दिया गया है।
देश की खबरें | बेटे की गिरफ्तारी के मामले पर कांग्रेस नेतृत्व से मिले बघेल, स्थिति से अवगत कराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके बेटे के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई इसलिए शुरू की गई क्योंकि कांग्रेस ‘‘अवैध पेड़ों की कटाई’’ का मुद्दा विधानसभा में उठाने वाली थी।
देश की खबरें | राजस्थान: भारत-जर्मन तकनीक से माउंट आबू में स्थापित किया गया विशाल सौर ऊर्जा संयंत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए सरकार ने माउंट आबू पर एक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है।
देश की खबरें | असीम कुमार घोष ने हरियाणा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिष्ठित विद्वान असीम कुमार घोष ने सोमवार को हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
जरुरी जानकारी | दिल्ली की औद्योगिक नीति के मसौदे में एआई, फिनटेक को बढ़ावा देने पर जोर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने औद्योगिक नीति 2025-35 का मसौदा तैयार किया है। इसके तहत कृत्रिम मेधा (एआई) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) सहित अग्रणी प्रौद्योगिकी सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए 400 करोड़ रुपये का उद्यम पूंजी कोष स्थापित करने का प्रस्ताव है।
खेल की खबरें | खिलाड़ी टीम के मुताबिक ढलें या टीम खिलाड़ियों के मुताबिक: गंभीर और अमोरिम ने की चर्चा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर रूबेन अमोरिम के बीच इस बात को लेकर चर्चा हुई कि क्या कोई खिलाड़ी टीम के साथ तालमेल बिठाता है या टीम खिलाड़ी के साथ तालमेल बिठाती है।
देश की खबरें | हिंदू, एसआरसीसी, सेंट स्टीफंस ने मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान में डीयू स्नातक कट-ऑफ में बढ़त बनाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदू कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) और सेंट स्टीफन कॉलेज 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक सीट आवंटन के पहले दौर में अग्रणी बनकर उभरे हैं, जिन्होंने क्रमशः मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान पाठ्यक्रम में उच्चतम कट-ऑफ दर्ज किया है।
जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे टूटकर 86.30 प्रति डॉलर पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को 14 पैसे टूटकर 86.30 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तेल आयातकों की ओर से डॉलर की लगातार बढ़ती मांग का दबाव घरेलू मुद्रा पर पड़ा।
देश की खबरें | नीतीश के पार्टी की कमान छोड़ने संबंधी अपने सुझाव पर कुशवाहा ने कहा : जद(यू) कार्यकर्ताओं की भावनाएं व्यक्त की हैं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को दावा किया कि वह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के हजारों कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं और उन्होंने यह सुझाव देकर उनकी ही भावनाओं को व्यक्त किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी की कमान छोड़ देनी चाहिए।
देश की खबरें | घर खरीदारों से ‘धोखाधड़ी’: ईडी ने ‘रामप्रस्थ ग्रुप’ के दो निदेशक को गिरफ्तार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी ‘रामप्रस्थ ग्रुप’ के प्रवर्तकों संदीप यादव और अरविंद वालिया को घर खरीदारों के साथ कथित तौर पर 1,100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी की चालू वित्त वर्ष में 500 सर्विस टचपॉइंट खोलने की योजना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसकी चालू वित्त वर्ष में लगभग 500 सर्विस ‘टचपॉइंट’ खोलने की योजना है।