ताजा खबरें | एमएसएमई क्षेत्र में 2014 से अब तक 34 करोड़ लोगों को मिला रोजगार : मांझी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को सूचित किया कि वर्ष 2014 के बाद से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में उद्यम और उद्यम सहायक पोर्टल के माध्यम से 34 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को सूचित किया कि वर्ष 2014 के बाद से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में उद्यम और उद्यम सहायक पोर्टल के माध्यम से 34 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रश्नकाल के दौरान उच्च सदन में पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी।

मांझी ने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है और छोटे कामगारों को विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता मिल रही है।

उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी के कामगारों को सहायता राशि प्रदान की गई है।

उन्होंने हरियाणा में एमएसएमई क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को अपनाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया ताकि उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जा सके।

मांझी ने कहा ‘‘इंडिया एआई मिशन को सात प्रमुख स्तंभों में विभाजित किया गया है। हम हरियाणा में प्रौद्योगिकी के विकास के लिए इन स्तंभों के तहत काम कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी