एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | भारत में 2020-24 के दौरान हर साल औसतन छह अतिरिक्त गर्म दिन गर्भवती महिलाओं के लिए जोखिम भरे रहे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले पांच वर्षों में प्रत्येक वर्ष गर्भवती महिलाओं के लिए जोखिम पैदा करने वाले उच्च तापमान के औसतन छह अतिरिक्त दिन दर्ज किये गए। सोमवार को प्रकाशित एक नये अध्ययन रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
देश की खबरें | यूएपीए के तहत गिरफ्तार छात्र कार्यकर्ता-पत्रकार ‘डार्क वेब’ पर सक्रिय था: नागपुर एटीएस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में इस महीने की शुरुआत में यूएपीए और भारतीय न्याय संहिता के कड़े प्रावधानों के तहत देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आतंकी संगठनों का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया छात्र कार्यकर्ता-सह-पत्रकार ‘डार्क वेब’ पर सक्रिय था। महाराष्ट्र आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) की नागपुर इकाई के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | मप्र: कांग्रेस ने विजय शाह मामले में शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत किया, तत्काल इस्तीफे की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के नेताओं ने मंत्री विजय शाह द्वारा सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सोमवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।
देश की खबरें | कमांडो, साइबर अपराध में प्रशिक्षित 1,308 रंगरूट दिल्ली पुलिस अकादमी से ‘पास आउट’ हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नये आपराधिक कानून, साइबर अपराध प्रतिवाद, निहत्थे मुकाबला तकनीक और कमांडो रणनीति में प्रशिक्षित 1,308 रंगरूट पुरुष कांस्टेबल दिल्ली पुलिस अकादमी से ‘पास आउट’ हुए हैं। एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।
देश की खबरें | बंगाल शिक्षा विभाग मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन में शिक्षक कम, बाहरी लोग ज्यादा हैं : ममता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह स्थायी बहाली की मांग को लेकर राज्य शिक्षा विभाग मुख्यालय के बाहर शिक्षकों के प्रदर्शन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन दावा किया कि प्रदर्शन में कई बाहरी लोगों की भागीदारी दिख रही।
देश की खबरें | ममता ने तृणमूल सांसद यूसुफ पठान को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल से बाहर होने के लिए मजबूर किया: भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तृणमूल सांसद यूसुफ पठान को बहुदलीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल से बाहर होने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया और इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया।
जरुरी जानकारी | एयू रियल एस्टेट ने एनबीसीसी की नीलामी में नोएडा में 1,468 करोड़ रुपये में 446 फ्लैट खरीदे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मकान, दुकान बनाने वाली कंपनी एयू रियल एस्टेट ने सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लि. की नोएडा की एक आवासीय परियोजना में ई-नीलामी के जरिये 1,468 करोड़ रुपये में 446 फ्लैट खरीदे हैं। कंपनी इन अपार्टमेंट को खुले बाजार में बेचेगी।
खेल की खबरें | झारखंड के 52 वर्षीय पर्वतारोही ने माउंट एवरेस्ट की चढ़़ाई पूरी की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) के वरिष्ठ प्रशिक्षक 52 वर्षीय मोहन रावत दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचे। यह जानकारी सोमवार को जारी टाटा स्टील की एक विज्ञप्ति में दी गयी।
जरुरी जानकारी | प्रोटीन ई-गव के शेयर 20 प्रतिशत लुढ़के, 'पैन 2.0' परियोजना खोने का असर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रोटीन ई-गव टेक्नोलॉजीज के शेयर में सोमवार को 20 प्रतिशत की तेज गिरावट आई और यह 'लोअर सर्किट' पर पहुंच गया।
जरुरी जानकारी | रसना ने हर्शे इंडिया से जम्पिन ब्रांड का अधिग्रहण किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्वरित पेय उत्पाद बनाने वाली कंपनी रसना ने सोमवार को रेडी-टू-ड्रिंक श्रेणी में विस्तार के लिए हर्शे इंडिया से जम्पिन ब्रांड का अधिग्रहण करने की घोषणा की।
खेल की खबरें | भारतीय मुक्केबाज फैजान अनवर ने सुपर फाइटर सीरीज में घाना के अलोटे को हराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के फैजान अनवर ने घाना के कपाकपो अलोटे पर 10 दौर के वेल्टरवेट अंतरराष्ट्रीय पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबले में शानदार जीत हासिल की।
देश की खबरें | न्यायालय ने प्रदूषण नियंत्रण समिति में रिक्तियों को लेकर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में रिक्त पदों को लेकर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई और उसे इस साल सितंबर तक सभी पदों को भरने का निर्देश दिया।
देश की खबरें | झारखंड के चुनाव अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने सोमवार को झारखंड के बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।
जरुरी जानकारी | एसबीआई का रिकॉर्ड 9.2 अरब डॉलर का मुनाफा अपेक्षाकृत छोटे डिजिटल समूह के कारण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 9.2 अरब अमेरिकी डॉलर का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी के बाद एसबीआई तीसरी ऐसी भारतीय कंपनी बन गई है, जो शुद्ध लाभ के लिहाज से दुनिया की शीर्ष 100 कंपनियों में शामिल है।
देश की खबरें | मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 22 मई तक आंधी और भारी वर्षा का अनुमान जताया।
देश की खबरें | संघर्ष समाप्त नहीं हुए ऐसे में विजय रैलियां आयोजित करना अनुचित: मनसे नेता अमित ठाकरे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता अमित ठाकरे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जश्न मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तिरंगा यात्राओं पर सोमवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि जब संघर्ष समाप्त नहीं हुआ है और अभी केवल दोनों तरफ से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है, ऐसे में विजय रैलियां आयोजित करना अनुचित है।
देश की खबरें | बलिया में ‘वीडियो कालिंग’ करते हुए प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाया, युवती की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ‘वीडियो कॉलिंग’ पर बात करते हुए एक विजातीय प्रेमी युगल ने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | अगर विजय शाह मेरी पार्टी में होते तो उन्हें हमेशा के लिए निष्कासित कर देता: चिराग पासवान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा नेता उनकी पार्टी में होते तो उन्हें ‘‘जीवन भर के लिए निष्कासित कर दिया जाता।’’
देश की खबरें | शिल्पा शिरोडकर हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, लोगों से मास्क पहनने की अपील की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 की जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
देश की खबरें | हरियाणा: नूंह पुलिस ने पाकिस्तान के लिये जासूसी करने के आरोप में झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में नूंह पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।