एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशों में सुधार के बीच सीपीओ, पामोलिन में नरमी, अन्य तेल-तिलहन के भाव में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद पामोलिन और सीपीओ में गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को मूंगफली, तिल और सरसों तेल-तिलहनों की कीमतों में सुधार दर्ज की गयी।

जरुरी जानकारी | विदेशों में सुधार के बीच सीपीओ, पामोलिन में नरमी, अन्य तेल-तिलहन के भाव में सुधार

नयी दिल्ली, नौ सितंबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद पामोलिन और सीपीओ में गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को मूंगफली, तिल और सरसों तेल-तिलहनों की कीमतों में सुधार दर्ज की गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात एक प्रतिशत की गिरावट थी। फिलहाल इसमें दो प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गयी। वहीं मलेशिया एक्सचेंज में भी डेढ़ प्रतिशत की तेजी है। मलेशिया तेज होने के बाद भी पामोलिन और सीपीओ के भाव पांच डॉलर घटे हैं। इससे घरेलू बाजार इनके दाम में नरमी आयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि पामोलिन एवं सीपीओ की कीमतों में नरमी के बावजूद उपभोक्ताओं को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

इस महीने की आखिरी में नवरात्रि पर्व को देखते हुए मूंगफली तेल की छुटपुट मांग बढ़ी है जिससे मूंगफली तेल की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। वहीं सरसों तेल की भी हल्की मांग बढ़ने से इसके भाव भी सुधार के साथ बंद हुए।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार राजस्थान और गुजरात में मूंगफली की फसल अच्छी है और नयी फसल आने के बाद 20-30 दिन में मूंगफली के भाव भी टूटने के आसार हैं।

उसने कहा कि सरकार को तिलहन उत्पादन बढ़ाने के बारे में भी सोचना चाहिये।

सूत्रों ने कहा कि बिनौला की छिटपुट मांग के बीच नयी फसल की आवक शुरू होने से बिनौला तेल के भाव जस के तस बने रहे।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,680-6,730 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली -6,945-7110 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,690 - 2,880 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,325 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,125-2,215 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,155-2,270 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,000-19,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,150 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,950 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,200-5,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 5,150- 5,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).