एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 की तैयारी शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकप्रिय क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के 15वें संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है।

देश की खबरें | अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 की तैयारी शुरू की

मुंबई, 24 जुलाई अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकप्रिय क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के 15वें संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है।

एक संस्करण को छोड़कर शुरुआत से ही रियलिटी शो के मेजबान की भूमिका निभा रहे 80 वर्षीय अभिनेता ने रविवार को अपने निजी ब्लॉग पर अपडेट साझा किया।

उन्होंने लिखा, “केबीसी की तैयारी शुरू हो गई है और इसे तब तक जारी रखने की जरूरत है जब तक प्रवाह विकसित न हो जाए और सेट पर गलतियां होने की गुंजाइश न रहे।’’

वह आगे लिखते हैं, ‘‘आखिरकार हम इंसान हैं और गलतियां होती हैं लेकिन उनसे बचने का प्रयास हमेशा किया जाता है।’’

बच्चन ने 2000 से लगातार ‘केबीसी’ की मेजबानी की है हालांकि 2007 में आए तीसरे सीजन की मेजबानी अभिनेता शाहरुख खान ने की थी।

आगामी संस्करण के लिए पंजीकरण अप्रैल में शुरू हो गए थे।

फिल्मों की बात करें तो, बच्चन आगामी फिल्म 'कल्कि 2898-एडी' और 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).