देश की खबरें | अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेगास्टार अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग शुरू हो गई है।

मुम्बई, दो अप्रैल मेगास्टार अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग शुरू हो गई है।

फिल्म ‘गुडबाय’ का निर्देशन विकास बहल करेंगे और इसका निर्माण ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ तथा ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया जाएगा।

‘यजमाना’ (कन्नड़), ‘गीता गोविंद’ (तेलुगू) और ‘देवदास’ (तेलुगू) जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी मंदाना ने बृहस्पतिवार को फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी।

निर्माताओं के अनुसार, अमिताभ बच्चन रविवार से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ की एकता कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह एक ऐसी कहानी है, जिससे हरेक परिवार जुड़ाव महसूस करेगा। मैं इस खूबसूरत फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं और रश्मिका मंदाना को लॉन्च करने को लेकर काफी उत्साहित भी हूं।’’

वहीं, ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’ के ‘ग्रुप सीईओ’ शिबाशीष सरकार ने कहा कि अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा मंदाना के साथ करना गर्व की बात है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड