देश की खबरें | अमित शाह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिये भी प्रतिबद्ध है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिये भी प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अपने जुनून और कठिन परिश्रम से देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों की सराहना की।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: कोरोना वायरस से संक्रमित 0.29% रोगी वेंटिलेटर पर, 1.93% आईसीयू में, रिकवरी रेट 76.47 प्रतिशत.

प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती को खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 में हुआ था।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मोदी सरकार खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहल से न सिर्फ खेलों को बढ़ावा दे रही है बल्कि युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिये प्रतिबद्ध भी है।”

यह भी पढ़े | आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर भारत ने टिड्डियों के प्रकोप को नियंत्रित किया: PM नरेंद्र मोदी.

मेजर ध्यान चंद को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शाह ने कहा कि मेजर ध्यान चंद एक महान खिलाड़ी थे, उन्होंने ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीते और अपनी जादुई तकनीक से करोड़ों खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया।

शाह ने कहा कि मेजर ध्यान चंद की प्रतिभा, उपलब्धियां और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू