एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमित शाह सोमवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आयेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी में प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए दो दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम को यहां पहुंचेंगे। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अमित शाह सोमवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आयेंगे

वाराणसी (उप्र), 22 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी में प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए दो दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम को यहां पहुंचेंगे। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, मध्य क्षेत्रीय परिषद की मंगलवार को 25वीं बैठक प्रस्तावित है जिसमें शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे।

वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने बताया, “ वाराणसी में 24 जून को प्रस्तावित 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार शाम को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे।”

उन्होंने बताया कि इस बैठक में शाह और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ अन्य मन्त्री और अधिकारी शामिल होंगे।

राजलिंगम ने कहा कि बैठक की तैयारी को लेकर कई स्तर पर चर्चा की जा चुकी हैं और बैठक को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि बैठक की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).