देश की खबरें | अमित शाह तीन राज्यों का दौरा करेगे, साल के अंत में होने हैं चुनाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा करेंगे तथा संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इस वर्ष के अंत में इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर शाह के ये दौरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार अभियान को गति देने का काम कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, 27 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा करेंगे तथा संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इस वर्ष के अंत में इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर शाह के ये दौरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार अभियान को गति देने का काम कर सकते हैं।

शाह 29 जून को हरियाणा का दौरा करेंगे और चार जुलाई को संसद के मौजूदा सत्र की समाप्ति के बाद वह महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के मुख्य रणनीतिकार पांच जुलाई को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और दूसरे सप्ताह में झारखंड के लिए रवाना होंगे।

लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के दमदार प्रदर्शन के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा के लिए चुनावी लड़ाई कठिन होने वाली है। दोनों ही राज्यों में वर्तमान में भाजपा की सरकार है।

हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीट हैं, जिनमें से हाल ही में संपन्न आम चुनाव में भाजपा को सिर्फ पांच पर ही जीत मिली जबकि कांग्रेस ने जोरदार वापसी करते हुए पांच सीट पर जीत हासिल की थी।

पार्टी ने तीनों राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान को क्रमश: झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान