देश की खबरें | अमित शाह बंगाल यात्रा के दौरान भाजपा की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार रात यहां पहुंच रहे हैं। राज्य की उनकी दो दिवसीय यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है।

कोलकाता, 29 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार रात यहां पहुंच रहे हैं। राज्य की उनकी दो दिवसीय यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है।

राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के अंदर बढ़ती बगावत के बीच शाह की यह यात्रा हो रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य में कई मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के विधायक अपनी पार्टी तथा राज्य सरकार के कामकाज के खिलाफ खुल कर बोल रहे हैं।

इस बीच, ये अटकलें भी तेज हो गई हैं कि कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके एवं तृणमूल कांग्रेस विधायक राजीब बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक बैशाली डालमिया और उत्तरपारा विधायक प्रबीर घोषाल भी शाह की यात्रा के दौरान भगवा पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

शाह के शनिवार और रविवार को पश्चिम बंगाल में दो रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘शनिवार सुबह शाह इस्कॉन, मायापुर जाएंगे। इसके बाद वह उत्तरी 24 परगना स्थित ठाकुरनगर जाएंगे, जो मतुआ समुदाय का गढ़ है। दिन में बाद में, वह पार्टी के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के साथ एक बैठक करेंगे। उनके कुछ अन्य कार्यक्रम भी हैं। ’’

भाजपा की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए शाह पार्टी के नेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे।

भाजपा नेता ने बताया, ‘‘रविवार को वह अरविंदो भवन जाएंगे। इसके बाद वह भारत सेवाश्रम संघ जाएंगे। वहां से वह हावड़ा रवाना होंगे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ’’

इसके बाद, शाम में वह बेलूर मठ जाएंगे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक हावड़ा में शाह की रैली में कुछ आश्चर्यजनक राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है।

प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में तृणमूल कांग्रेस के जिन नेताओं के शामिल होने की संभावना है उनकी सूची सोशल मीडिया पर घूम रही है। मैं सिर्फ यही कह सकहा हूं कि रविवार को कई आश्चर्यजनक चीजें देखने को मिलेंगी। ’’

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान