एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में आज जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार शाम हैदराबाद के पास चेवेल्ला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | तेलंगाना में आज जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

हैदराबाद, 23 अप्रैल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार शाम हैदराबाद के पास चेवेल्ला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि शाह का दौरा ‘संसद प्रवास योजना’ कार्यक्रम का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि शाह का इस दौरान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम के कुछ प्रमुख सदस्यों से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम था लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी तेलंगाना पर अधिक ध्यान देगी और इस राज्य में अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी।

तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच हाल में राजनीतिक टकराव बढ़ गया है तथा दोनों दलों के बीच वाकयुद्ध लगभग रोजमर्रा की बात हो गयी है।

भाजपा राज्य में बीआरएस का विकल्प बनकर उभरने का प्रयास कर रही है क्योंकि पिछले तीन साल में उसने विधानसभा उपचुनावों एवं वृहद हैदराबाद नगर निगम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).