देश की खबरें | अमित शाह ने दीक्षाभूमि और डॉ.हेडगेवार स्मृति मंदिर के दर्शन किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नागपुर के रेश्मीबाग इलाके स्थित दीक्षाभूमि स्मारक और डॉ.हेडगेवार स्मृति मंदिर के दर्शन किए।

नागपुर, 18 फरवरी केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नागपुर के रेश्मीबाग इलाके स्थित दीक्षाभूमि स्मारक और डॉ.हेडगेवार स्मृति मंदिर के दर्शन किए।

शाह दीक्षाभूमि गए जहां पर डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 1956 में अपने समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। शाह ने भारतीय संविधान के निर्माता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वह पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 30 मिनट पर दीक्षाभूमि आए थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने इसके बाद रेश्मीबाग स्थित डॉ.हेडगेवार स्मृति मंदिर गए। यह मंदिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस)के संस्थापक का स्मारक है।

शाह ने डॉ.हेडगेवार और आरएसएस के विचारक एम एस गोलवालकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नागपुर दौरे के दौरान महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उनके साथ थे। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री लोकमत अखबार के संस्थापक संपादक और स्वतंत्रता सेनानी जवाहर दर्डा की जन्म शताब्दी और अखबार के नागपुर से प्रकाशित मराठी संस्करण की स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए शहर आए हैं, जिन्हें उनके समर्थक ‘बाबूजी’ कहते हैं।

शाह शुक्रवार शाम को नागपुर पहुंचे थे और उन्होंने फुटला झील में संगीतमय फव्वारे और लाइट शो का आनंद लिया था। फुटला झील में तैरते फव्वारे की परिकल्पना नागपुर से संसाद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड