देश की खबरें | अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर, करेंगे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और इस दौरान वह कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 16 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और इस दौरान वह कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाह अपराह्न करीब तीन बजे कोलकाता पहुंचेंगे और कुछ घंटे यहां रहने के बाद शाम को नयी दिल्ली लौटेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद और पूजा समिति के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अमित शाह जी शाम करीब चार बजे हमारी ‘संतोष मित्रा स्क्वायर’ पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन करेंगे।’’

शाह ने इससे पहले 2019 में भी शहर के पूर्वी किनारे पर स्थित साल्ट लेक में ‘बी जे ब्लॉक’ सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने 2020 में अपना स्वयं का दुर्गा पूजा समारोह शुरू किया था और वह ऐसा करने वाली राज्य की पहली और एकमात्र पार्टी बनी थी। इसके बाद 2021 और 2022 में भी दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किए गए।

बहरहाल, भाजपा की राज्य इकाई ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह 2023 से पूजा का आयोजन नहीं करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी