देश की खबरें | अमित शाह बृहस्पतिवार को करेंगे पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को ‘पौधारोपण अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कोयला खदानों, कॉलोनियों, कार्यालयों और अन्य उपयुक्त इलाकों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को ‘पौधारोपण अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कोयला खदानों, कॉलोनियों, कार्यालयों और अन्य उपयुक्त इलाकों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा।

यह आयोजन कोयला और लिग्नाइट के भंडार वाले 10 राज्यों के 38 जिलों में फैले 130 से भी अधिक स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा।

यह भी पढ़े | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी लिखा पत्र, सूबे में चल रही सियासी हलचल की दी जानकारी: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शाह नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में इस ‘‘पौधारोपण अभियान’’ का शुभारंभ करेंगे।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री छह इको-पार्क और पर्यटन स्थलों का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: मणिपुर में गुरुवार से 14 दिनों के लिए लगेगा पूरी तरह लॉकडाउन.

बयान के मुताबिक कोयला मंत्रालय द्वारा सभी कोयला और लिग्नाइट पीएसयू को शामिल करते हुए ‘‘पौधारोपण अभियान’’ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कोयला और लिग्नाइट पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) की खदानों, कॉलोनियों और अन्य उपयुक्त इलाकों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा और आस-पड़ोस के इलाकों में पौधे वितरित किए जाएंगे ताकि समाज द्वारा पौधारोपण को बढ़ावा दिया जा सके।

इको-पार्क और पर्यटन स्थल आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए मनोरंजन, एडवेंचर, जल खेलों, पक्षियों को देखने आदि के लिए विकल्प प्रदान करेंगे और पर्यटन सर्किट का हिस्सा बनने के लिए इन्हें एकीकृत भी किया जा सकता है।

बयान में कहा गया कि आत्मनिर्भरता के लिए राजस्व उत्पन्न करने और स्थानीय लोगों के रोजगार की संभावनाएं पैदा करने के लिए इन स्थलों की योजना बनाई जा रही है।

कोयला मंत्रालय की ओर से बताया गया कि ‘‘गोइंग ग्रीन’’ पर कोयला क्षेत्र का सबसे ज्यादा ज़ोर रहेगा जिसमें खनन किए गए इलाकों और खनन से निकले ढेरों के पारिस्थितिक पुनर्विकास, खदानों में और उनके आसपास और उपयुक्त स्थानों पर पौधारोपण के माध्यम से ग्रीन कवर यानी हरित दायरे को अधिकतम किया जाना शामिल है।

मंत्रालय की 'गोइंग ग्रीन' पहल कोयला, लिग्नाइट पीएसयू और निजी खनिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से शुरू होगी।

इस साल तीन कोयला और लिग्नाइट पीएसयू - कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) ने कोयला क्षेत्रों में और उनके आसपास 1789 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

इसके अंतर्गत जैव-पुन: चक्रण और पौधारोपण (1626 हेक्टेयर क्षेत्र), घास भूमि का निर्माण (70 हेक्टेयर क्षेत्र), हाइ-टेक कल्टीवेशन (90 हेक्टेयर क्षेत्र) और बांस वृक्षारोपण (3 हेक्टेयर क्षेत्र) का काम शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी