देश की खबरें | अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दिल्ली में हुई बैठक में हिस्सा लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया और पार्टी नेताओं के साथ बातचीत की।
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया और पार्टी नेताओं के साथ बातचीत की।
बैठक के दूसरे और आखिरी दिन शाह दोपहर में यहां भाजपा मुख्यालय पहुंचे। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी उपस्थित थे। इसमें पार्टी की सभी राज्य इकाइयों के प्रमुख भी भाग ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बंद कमरे में हुई एक बैठक को संबोधित किया था। इस दौरान पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपनी संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।
आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया कि बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान मोदी या नड्डा ने क्या कहा। लेकिन सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेताओं के लिए सामान्य संदेश यह था कि चुनाव की घोषणा से पहले बचे तीन महीनों में सरकार के अच्छे कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।
देश में चल रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को लेकर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बारे में शुक्रवार को बैठक में चर्चा की गई। यह केंद्र सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य अपनी कई कल्याणकारी योजनाओं की अहर्ता वाले लाभार्थी तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
भाजपा ने अपने सदस्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इसका लाभ मिले।
चुनाव नतीजों ने, खासकर तीन हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली जीत ने पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। वह तीसरी बार केंद्र में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

