देश की खबरें | अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कश्मीर से जुड़े मुद्दों के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि संविधान का अनुच्छेद 370 हटाकर उन्हें हल करने का श्रेय नरेंद्र मोदी सरकार को है।

जन्जरका (गुजरात), 13 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कश्मीर से जुड़े मुद्दों के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि संविधान का अनुच्छेद 370 हटाकर उन्हें हल करने का श्रेय नरेंद्र मोदी सरकार को है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने चुनावी प्रदेश गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस उनकी पार्टी पर तंज कसती थी, लेकिन अब मंदिर निर्माण का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा, " अनुच्छेद 370 शामिल करने की जवाहरलाल नेहरू की गलती के कारण कश्मीर में गड़बड़ी थी। उसका ठीक से देश के साथ एकीकरण नहीं किया जा सका। हर किसी की इच्छा थी कि अनुच्छेद 370 को हटाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक ही झटके में हटा दिया और कश्मीर के देश में विलय को पूरा कर दिया।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसी सप्ताह गुजरात में एक सभा को संबोधित करते हुए कश्मीर से जुड़े मुद्दों के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था।

अयोध्या में राम मंदिर के बारे में शाह ने कहा कि ‘‘'मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बतायेंगे' जैसे नारे के साथ कांग्रेस उनकी पार्टी का मजाक उड़ाती थी।

उन्होंने कहा, "तारीखों की घोषणा हो गई, शिलान्यास समारोह पूरा हो गया और जिस स्थान पर वादा किया गया था, वहां एक भव्य मंदिर बन रहा है।"

कांग्रेस पर और हमला बोलते हुए शाह ने दावा किया कि उसके शासन काल में गुजरात में कर्फ्यू एक नियमित घटना थी, लेकिन राज्य में मोदी सरकार के आने के बाद पहली जैसी स्थिति नहीं रही।

भाजपा नेता ने कहा, "जब राज्य में कांग्रेस का शासन था, 365 दिनों में से 200 दिनों में गुजरात के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा रहता था। उनका (कांग्रेस का) सोचना था कि अगर लोग एक-दूसरे से लड़ते रहेंगे, तो उन्हें फायदा होगा। अब वे दिन नहीं हैं।"

उन्होंने दावा किया, ‘‘गुजरात में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद राज्य में पिछले 20 साल से कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।’’

शाह आज ही बाद में, नवसारी जिले में पार्टी की दो गौरव यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बुधवार को पार्टी की ऐसी दो यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

अहमदाबाद जिले के जन्जरका से बृहस्पतिवार की सुबह शुरू हुई यात्रा का समापन सोमनाथ में होगा।

भाजपा गुजरात में पिछले 27 साल से सत्ता में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू