खेल की खबरें | जर्मनी के खिलाफ प्रो लीग मैचों में अमित रोहिदास करेंगे भारत की अगुवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डिफेंडर अमित रोहिदास जर्मनी के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले एफआईएच प्रो लीग के दो मैचों में भी 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की अगुआई करेंगे।

भुवनेश्वर, 11 अप्रैल डिफेंडर अमित रोहिदास जर्मनी के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले एफआईएच प्रो लीग के दो मैचों में भी 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की अगुआई करेंगे।

स्टार ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह कलिंग स्टेडियम में होने वाले इन मैचों में उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।

टीम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं किया गया है। भारतीय टीम प्रबंधन इस साल होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल और हांग्जो एशियाई खेल को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना जारी रखेगा।

भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘‘इस साल एफआईएच प्रो लीग से हमें भिन्न संयोजन और रणनीति आजमाने का मौका मिल रहा है। हमने उन क्षेत्रों की पहचान कर ली है जिनमें सुधार की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस सप्ताह हम जर्मनी के खिलाफ अपने घरेलू चरण के आखिरी मैच खेलेंगे और हमें फिर से कड़े मुकाबलों की उम्मीद है। जर्मनी हमेशा कड़ा प्रतिद्वंद्वी रहा है। हम तालिका में शीर्ष पर रहने के लिये इस सप्ताह भी अधिक से अधिक अंक हासिल करना चाहेंगे।’’

भारत ने एफआईएच प्रो लीग में अब तक 10 मैच खेले हैं और वह 21 अंक लेकर शीर्ष पर है। जर्मनी आठ मैचों में 17 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

भारतीय टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक।

रक्षापंक्ति : वरुण कुमार, अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह।

मध्य पंक्ति : नीलकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह।

अग्रिम पंक्ति : सुखजीत सिंह, अभिषेक, मनदीप सिंह, शिलाानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, आकाशदीप सिंह।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\