खेल की खबरें | अमित पंघाल, शिवा थापा राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियनशिप के पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल और शिवा थापा ने गुरूवार को यहां ट्रायल्स जीतकर आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम में जगह बना ली है ।
पटियाला, दो जून विश्व चैम्पियनशिप के पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल और शिवा थापा ने गुरूवार को यहां ट्रायल्स जीतकर आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम में जगह बना ली है ।
विश्व चैम्पियनशिप 2019 के रजत पदक विजेता पंघाल ने 51 किलोवर्ग में जीत दर्ज की जबकि थापा ने 63.5 किलो वर्ग में ट्रायल जीता ।
इनके अलावा 2018 के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो) गत राष्ट्रीय चैम्पियन सुमित (75 किलो) , आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो) भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं ।
राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जायेंगे ।
पंघाल ने सेना के मुक्केबाज दीपक को बंटे हुए फैसले पर 4 . 1 से हराया । पंघाल ने गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था ।
विश्व चैम्पियनशिप 2015 के कांस्य पदक विजेता थापा ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक को 5 . 0 से मात दी ।
वहीं 57 किलोवर्ग में हसीमुद्दीन ने 2019 एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता कविंदर सिंह बिष्ट को 4 . 1 से हराया । रेलवे के रोहित ने उत्तर प्रदेश के आदित्य प्रताप यादव को वेल्टरवेट वर्ग में 3 . 2 से मात दी ।
सुमित , आशीष, संजीत और सागर सभी ने 5 . 0 से जीत दर्ज की ।
भारत ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे । महिला वर्ग के ट्रायल अगले सप्ताह होंगे ।
भारतीय टीम :
अमित पंघाल (51 किलो),शिवा थापा (63.5 किलो), मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो), गत राष्ट्रीय चैम्पियन सुमित (75 किलो) , आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो)।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)