देश की खबरें | अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-अमेठी में नहीं मिल रहें नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित मालवीय ने बुधवार को दावा किया कि अमेठी की नगर पंचायतों और नगरपालिकाओं के चुनाव में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित मालवीय ने बुधवार को दावा किया कि अमेठी की नगर पंचायतों और नगरपालिकाओं के चुनाव में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के इस संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मोहब्बत की दुकान' लगाने वाले कांग्रेस नेता की अमेठी में इज्जत 'नीलाम' हो रही है।

मालवीय ने एक ट्वीट में कहा, "कांग्रेस का अमेठी में हाल इतना खराब है कि अमेठी नगर पंचायत, मुसाफिर खाना नगर पंचायत, जायस नगरपालिका और गौरीगंज नगरपालिका में होने वाले स्थानीय चुनावों के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे।"

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मोहब्बत की दुकान लगाने वाले राहुल गांधी, कर्नाटक छोड़िए, अमेठी में आपकी इज्जत नीलाम हो रही है।"

मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने की अवसरों पर कहा था कि वह नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान लगाने निकले हैं।

प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अमेठी जिले में 11 मई को मतदान होगा। इसके लिए 17 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। 25 अप्रैल को नामांकन की समीक्षा की जाएगी। उम्मीदवार 27 अप्रैल को अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद 28 अप्रैल को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करके चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतगणना 13 मई को होगी।

वर्तमान में अमेठी में दो नगर पालिका सीटें गौरीगंज व जायस के साथ दो नगर पंचायतें अमेठी व मुसाफिरखाना हैं। पिछले चुनाव में गौरीगंज नगरपालिका सीट पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी जबकि जायस सीट पर भाजपा ने बाजी मारी थी। अमेठी की नगर पंचायत सीट पर भाजपा की चंद्रमा देवी जीती थीं। इसके अलावा मुसाफिरखाना नगर पंचायत पर निर्दलीय प्रत्याशी पुरुषोत्तम दास ने जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट