एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमीन पटेल महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने चार बार के विधायक अमीन पटेल को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का उपनेता और अमित देशमुख को मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।

देश की खबरें | अमीन पटेल महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता नियुक्त

मुंबई, एक मार्च कांग्रेस ने चार बार के विधायक अमीन पटेल को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का उपनेता और अमित देशमुख को मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।

पार्टी ने एक बयान में बताया कि विश्वनाथ कदम को पार्टी के विधानसभा समूह का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि शिरीष नाइक और संजय मेश्राम सचेतक होंगे।

कांग्रेस की मुंबई इकाई के वरिष्ठ नेता पटेल मुंबादेवी निर्वाचन क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस के विधायकों की संख्या 16 रह गई है, जो राज्य विधानसभा में उसकी अब तक की सबसे खराब संख्या है।

पार्टी ने राज्य विधान परिषद में सतेज पाटिल को पार्टी नेता नियुक्त किया है और अभिजीत वंजारी को मुख्य सचेतक और राजेश राठौड़ को सचेतक बनाया है। विधान परिषद में पार्टी के आठ सदस्य हैं।

कांग्रेस ने पहले ही विजय वडेट्टीवार को विधायक दल का नेता नामित कर दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र तीन मार्च से शुरू होकर तीन सप्ताह चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).