विदेश की खबरें | यूक्रेन संकट के बीच अमेरिका और रूस के विदेश मंत्रियों ने वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने यूक्रेन पर रूस के संभावित हमले की आशंका को टालने के मकसद से जिनेवा में यह वार्ता की। अमेरिका ने इस वार्ता को ‘महत्वपूर्ण क्षण’ बताया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने यूक्रेन पर रूस के संभावित हमले की आशंका को टालने के मकसद से जिनेवा में यह वार्ता की। अमेरिका ने इस वार्ता को ‘महत्वपूर्ण क्षण’ बताया है।

यूक्रेन की सीमा के पास करीब एक लाख रूसी सैनिकों के जमावड़े से आशंका है कि रूस हमले की तैयारी कर रहा है लेकिन उसने इससे इनकार किया है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश किसी भी संभावित हालात से निपटने के लिए समन्वित कार्रवाई या कठोर जवाब के प्रति रूस को आगाह कर रहे हैं।

ब्लिंकन ने वार्ता के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें आज कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन मेरा मानना है कि अब हम एक दूसरे की स्थिति को समझने के लिए एक स्पष्ट रास्ते पर हैं।’’

ब्लिंकन ने कहा कि लावरोव ने रूस के रुख को दोहराया कि यूक्रेन पर आक्रमण करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन साथ ही कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी इस बारे में आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम वही देख रहे हैं कि जो सब को दिख रहा है। कथनी और करनी में साफ अंतर दिखता है।’’

इस बीच, लावरोव ने वार्ता को ‘‘रचनात्मक और सार्थक’’ बताया और कहा कि अमेरिका अगले सप्ताह यूक्रेन और नाटो पर रूस की मांगों पर लिखित प्रतिक्रिया देने के लिए सहमत है। यह कम से कम कुछ दिनों के लिए किसी भी आसन्न हमले में देरी कर सकता है।

लावरोव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह सकता कि हम सही रास्ते पर हैं या नहीं। हम तभी मानेंगे जब हमें हमारे सभी प्रस्तावों पर अमेरिका का लिखित जवाब मिलेगा।’’

रूस की मांग है कि नाटो के (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) सहयोगी वादा करें कि समूह में यूक्रेन को कभी शामिल नहीं किया जाएगा। रूस यह भी चाहता है कि नाटो के देश पूर्वी यूरोप के विभिन्न हिस्सों से सैनिकों और सैन्य साजो-सामान को हटाए।

अमेरिका और नाटो के उसके सहयोगियों ने इन मांगों को खारिज कर दिया है। ब्लिंकन ने शुक्रवार को वार्ता के पहले भी रूस को आगाह किया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी कूटनीति के रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन यह भी प्रतिबद्धता है कि ‘‘अगर ऐसा करना असंभव साबित होता है और रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता दिखाने का फैसला करता है तो एकजुट, त्वरित तथा गंभीर कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर