लॉकडाउन के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया ने छात्रावास में रहने वालों के लिए योग सत्र
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने वर्तमान में एमएमए जौहर हाल छात्रावास में रहने वालों के लिए इस प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की है और बाद में अन्य छात्रावास में रहने वालों के लिए भी यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया ने अपने छात्रावास में रहने वालों के लिए योग और ध्यान प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने वर्तमान में एमएमए जौहर हाल छात्रावास में रहने वालों के लिए इस प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की है और बाद में अन्य छात्रावास में रहने वालों के लिए भी यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
इस तरह के पहले सत्र को मंगलवार को 'गूगल मीट प्लेटफॉर्म' के जरिए आयोजित किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने इस तरह के सत्र का सुझाव दिया था।
उन्होंने कहा कि एमएमएजे हॉल से जुड़े प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद खान और छात्रावास के वार्डन ने सत्र आयोजित करने की पहल की।
अनौपचारिक शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण विभाग से जुड़े डा आरिफ मोहम्मद इन सत्र का आयोजन कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

