देश की खबरें | विलय की अटकलों के बीच वाईएसआरटीपी प्रमुख शर्मिला ने कांग्रेस के साथ वार्ता को अंतिम चरण में बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक वाईएस शर्मिला ने शनिवार को कहा कि एक साथ काम करने या संभावित ‘विलय’ पर कांग्रेस पार्टी के साथ उनकी बातचीत अंतिम चरण में है।

हैदराबाद, दो सितंबर वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक वाईएस शर्मिला ने शनिवार को कहा कि एक साथ काम करने या संभावित ‘विलय’ पर कांग्रेस पार्टी के साथ उनकी बातचीत अंतिम चरण में है।

देश की सबसे पुरानी पार्टी में वाईएसआरटीपी के विलय की अटकलों के बीच शर्मिला ने दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ वार्ता की थी।

अपने पिता और आंध्र प्रदेश (अविभाजित) के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर शनिवार को माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लंबी चर्चा हुई (शर्मिला और गांधी परिवार के बीच)। हमने चर्चा की कि कैसे साथ मिलकर काम किया जाए और केसीआर (मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव) की भ्रष्ट सरकार को कैसे हराया जाए। ये चर्चाएं अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।’’

शर्मिला ने दावा किया कि निवेश को लेकर वर्ष 2011 में दिवंगत नेता वाईएस राजशेखर रेड्डी और उनके बेटे वाईएस जगन मोहन रेड्डी (आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री) के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने की जानकारी सोनिया और राहुल को नहीं थी, यह जानबूझकर नहीं किया गया था।

शर्मिला ने कहा कि उन्होंने (सोनिया और राहुल) उनसे कहा कि राजशेखर रेड्डी के निधन के कारण पैदा हुई रिक्ति को पार्टी अब भी महसूस कर रही है।

शर्मिला ने कहा, ‘‘उनके मन में राजेशखर रेड्डी के प्रति काफी सम्मान है।’’

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जगन और अन्य के खिलाफ 11 आरोपपत्र दायर किये हैं और उन्हें मुख्य आरोपी बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान