देश की खबरें | केपीसीसी नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच थरूर ने सुधाकरन का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य शशि थरूर ने बुधवार को के सुधाकरन के केरल कांग्रेस प्रदेश कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के रूप में बने रहने का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी ने उनके नेतृत्व में महत्वपूर्ण चुनावी जीत हासिल की हैं।

तिरुवनंतपुरम, 26 फरवरी कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य शशि थरूर ने बुधवार को के सुधाकरन के केरल कांग्रेस प्रदेश कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के रूप में बने रहने का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी ने उनके नेतृत्व में महत्वपूर्ण चुनावी जीत हासिल की हैं।

तिरुवनंतपुरम के सांसद का यह बयान ऐसी खबरों के बीच आया है कि कांग्रेस आलाकमान केरल में पार्टी में शीर्ष स्तर पर फेरबदल की योजना बना रहा है, जिसमें नये केपीसीसी अध्यक्ष की नियुक्ति भी शामिल है।

संगठन में फेरबदल से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए थरूर ने कहा कि उनका मानना ​​है कि ‘‘केपीसीसी अध्यक्ष को बदलने की कोई जरूरत नहीं है’’, क्योंकि सुधाकरन के नेतृत्व में पार्टी ने महत्वपूर्ण चुनावी जीत हासिल की हैं और बढ़त बनाई है।

थरूर ने कहा, ‘‘इसलिए, केपीसीसी अध्यक्ष को बदलने की मांग का कोई मतलब नहीं है, मैं ऐसी मांग का समर्थन नहीं करूंगा।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘उन्हें (सुधाकरन को) पद पर बने रहने दें। सभी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।’’

थरूर का यह बयान सुधाकरन के उस बयान के कुछ घंटों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी संगठन में फेरबदल और केपीसीसी अध्यक्ष को बदलने का फैसला आलाकमान को लेना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\