देश की खबरें | फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद के बीच रहमान ने हिंदू जोड़े के मस्जिद में शादी का वीडियो साझा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म ‘‘द केरल स्टोरी’’ को लेकर जारी विवाद के बीच संगीतकार ए.आर. रहमान ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक हिंदू जोड़े को केरल की एक मस्जिद में शादी करते देखा जा सकता है।

नयी दिल्ली, चार मई फिल्म ‘‘द केरल स्टोरी’’ को लेकर जारी विवाद के बीच संगीतकार ए.आर. रहमान ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक हिंदू जोड़े को केरल की एक मस्जिद में शादी करते देखा जा सकता है।

वीडियो साझा करते हुए रहमान ने कहा, ‘‘मानवता के लिए प्रेम बिना शर्त होना चाहिए।’’

ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ने इस वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘‘एक और केरल स्टोरी।’’

डिजिटल मंच ‘द न्यूज मिनट’ द्वारा तैयार लगभग दो मिनट की वीडियो में केरल के अलप्पुझा शहर की मस्जिद में एक हिंदू जोड़े को शादी के बंधन में बंधते हुए दिखाया गया है।

वीडियो के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रही दुल्हन की मां ने अपनी बेटी की शादी में मदद के लिए मस्जिद की समिति से संपर्क किया था।

फिल्म ‘‘द केरल स्टोरी’’ पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म केरल में हिंदू महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित कर उन्हें आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल किए जाने के आरोपों पर आधारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now