एजेंसी न्यूज

भयंकर तूफान में बदल सकता है ‘अम्फान’, 20 मई को पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश के तट से टकराएगा: मंत्रालय

मंत्रालय ने बताया कि चक्रवाती तूफान अम्फान दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और नजदीकी क्षेत्र से आगे बढ़ रहा है और बीते छह घंटे में छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा की ओर जा रहा है।

भयंकर तूफान में बदल सकता है ‘अम्फान’, 20 मई को पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश के तट से टकराएगा: मंत्रालय
जमात

नयी दिल्ली, 17 मई गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’20 मई को पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा और इसके भयंकर रूप लेने की आशंका है। फिलहाल यह दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है।

मंत्रालय ने बताया कि चक्रवाती तूफान अम्फान दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और नजदीकी क्षेत्र से आगे बढ़ रहा है और बीते छह घंटे में छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा की ओर जा रहा है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से बताया कि चक्रवात के अगले छह घंटे में भयंकर तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद अगले 12 घंटे में यह और भयंकर रूप ले सकता है।

सोमवार तक यह उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा और फिर उत्तर-उत्तरपूर्व में उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ जाएगा।

एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि चक्रवात के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई है। बैठक में पश्चिम बंगाल और ओडिशा को तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

क्षेत्र में भारी बारिश, तेज हवाएं और ज्वार-भाटे की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).