विदेश की खबरें | अमेरिका की शीर्ष शैक्षिक, सांस्कृतिक दूत भारत की यात्रा करेंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की शीर्ष शैक्षिक और सांस्कृतिक दूत ली सैटरफील्ड जी20 संस्कृति मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने और द्विपक्षीय मुद्दों पर अपने भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत करने के लिए इस सप्ताह भारत की यात्रा करेंगी।
वाशिंगटन, 22 अगस्त अमेरिका की शीर्ष शैक्षिक और सांस्कृतिक दूत ली सैटरफील्ड जी20 संस्कृति मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने और द्विपक्षीय मुद्दों पर अपने भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत करने के लिए इस सप्ताह भारत की यात्रा करेंगी।
शैक्षिक और सांस्कृतिक मामलों की सहायक विदेश मंत्री सैटरफील्ड 22 से 27 जून तक भारत में होंगी। उनकी यह यात्रा भारत में सितंबर में प्रस्तावित जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है।
भारत में सैटरफील्ड नयी दिल्ली और वाराणसी का दौरा करेंगी। वाराणसी में वह शनिवार 26 अगस्त को जी20 संस्कृति मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करेंगी। वह जी20 के सदस्य देशों और यूनेस्को सहित सभी भागीदारों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगी।
अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान जारी कर कहा, “सैटरफील्ड की भागीदारी मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से संस्कृति की रक्षा, संरक्षण और प्रचार को बढ़ावा देने की अमेरिका की मजबूत प्रतिबद्धता और जी20 संस्कृति कार्य समूह के लिए वाशिंगटन के समर्थन को रेखांकित करती है।”
जी20 संस्कृति मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले सैटरफील्ड नयी दिल्ली में ‘एम्बैस्डर्स फंड फॉर कल्चरल प्रिजर्वेशन’ (एएफसीपी) परियोजना स्थल और ‘अमेरिकन सेंटर इन न्यू डेल्ही’ (एसीएनडी) का दौरा करेंगी और शैक्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के पूर्व छात्रों से मिलेंगी।
एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सैटरफील्ड अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, खेल कूटनीति, सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था सहित कई साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के लिए सरकारी अधिकारियों एवं निजी क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों से भी मुलाकात करेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)