विदेश की खबरें | अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, चार से छह लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अपराह्न लगभग 12 बजकर 55 मिनट पर सूचित किया गया कि उत्तर डेट्रोइट के उपनगर ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप के ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में एक बंदूकधारी है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अपराह्न लगभग 12 बजकर 55 मिनट पर सूचित किया गया कि उत्तर डेट्रोइट के उपनगर ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप के ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में एक बंदूकधारी है।
ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से पिस्तौल बरामद की गई है।
शेरिफ कार्यालय ने बताया कि उन्हें नहीं लगता है कि एक से ज्यादा हमलावर थे।
उसने यह भी बताया कि चार से छह लोग गोलीबारी में घायल हुए हैं लेकिन किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि घायलों में छात्र हैं या नहीं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 01:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

