विदेश की खबरें | अमेरिकी बाइडेन परिवार के ‘‘भ्रष्टाचार’’ को मुंहतोड़ जवाब देंगे: ट्रंप जूनियर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जे ट्रंप जूनियर ने बाइडेन परिवार पर आरोप लगाया कि भारत की तरह अमेरिकी बाइडेन परिवार के “भ्रष्टाचार” का मुंहतोड़ जवाब देंगे जिसे लेकर ‘‘वामपंथ नियंत्रित मुख्यधारा के मीडिया‘‘ ने ‘‘मूकदर्शक’’ बने रहने का निर्णय ले लिया है।

वाशिंगटन, छह अक्टूबर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जे ट्रंप जूनियर ने बाइडेन परिवार पर आरोप लगाया कि भारत की तरह अमेरिकी बाइडेन परिवार के “भ्रष्टाचार” का मुंहतोड़ जवाब देंगे जिसे लेकर ‘‘वामपंथ नियंत्रित मुख्यधारा के मीडिया‘‘ ने ‘‘मूकदर्शक’’ बने रहने का निर्णय ले लिया है।

हाल ही में प्रकाशित हुई पुस्तक "लिबरल प्रिविलेज" में 42 वर्षीय लेखक जूनियर ट्रंप ने बाइडेन परिवार विशेषकर बाइडेन परिवार के बेटे हंटर बाइडेन के कथित भ्रष्टाचार को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की कि मुख्यधारा के अमेरिकी मीडिया ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

यह भी पढ़े | Tana Mongeau ने बिडेन के प्रचार के लिए Nude Picture शेयर करने की कही बात, YouTube ने की ये कार्रवाई.

उन्होंने कहा, "इसी तरह के भ्रष्टाचार को लेकर भारत में भी लोगों ने विद्रोह किया है। यह अमेरिका में नहीं होना चाहिए।”

ट्रंप जूनियर ने ट्रंप विक्ट्री फाइनेंस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किम्बरली गिलफॉयल के साथ पीटीआई को हाल ही दिए एक साक्षात्कार में कहा, "यह अब (पूर्व) उपराष्ट्रपति के बेटे के साथ हो रहा है। यह वहीं काम हैं जो मीडिया के अनुसार मैं करता। लेकिन अब यह साबित हो गया कि मैं यह नहीं कर रहा था और उन्हें निराशा हाथ लगी। लेकिन अब वे दूसरे पक्ष को नहीं दिखाएंगे।”

यह भी पढ़े | Trump Returns To White House: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप COVID-19 के इलाज के बाद अस्पताल से वापिस व्हाइट हाउस पहुंचे, फौरन हटाया मास्क.

उन्होंने आरोप लगाया, "आप देखें कि उन्होंने रूस वाले बकवास मुद्दे को लेकर मुझे और मेरे पिता के प्रशासन की छवि मलिन करने की कोशिश की। लेकिन अब बाइडेन का बेटा रूस में मास्को की सबसे अमीर महिला से 35 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि ले रहा जिसका सीधा संबंध व्लादिमीर पुतिन से है।”

उन्होंने कहा, “पैसे लेने का कोई कारण नहीं है। आप भी जानते हैं कि वह यह सब लोगों की सेवा करने के लिए नहीं कर रहे। लेकिन अब ऐसा होता है कि कोई इसके बारे में बात नहीं करना चाहता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\