विदेश की खबरें | सीडीसी की अपील के बावजूद छुट्टियों में उड़ान भर रहे हैं अमेरिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेशनल कंज्यूमर लीग के जॉन ब्रेयौल्ट ने कहा, “यदि उपभोक्ताओं को लगता है कि स्वास्थ्य कारणों से यात्रा नहीं करनी चाहिए तो उन्हें फ्लाइट से यात्रा की योजना रद्द कर देनी चाहिए।”

नेशनल कंज्यूमर लीग के जॉन ब्रेयौल्ट ने कहा, “यदि उपभोक्ताओं को लगता है कि स्वास्थ्य कारणों से यात्रा नहीं करनी चाहिए तो उन्हें फ्लाइट से यात्रा की योजना रद्द कर देनी चाहिए।”

यात्रा रद्द करने पर अधिकांश विमानन कंपनियां नकद पैसा नहीं लौटाएंगी लेकिन वह शुल्क माफ कर रही हैं और वाउचर दे रही हैं।

यह भी पढ़े | कनाडा में कोविड-19 के बढ़ रहे आंकड़े डराने वाले, तेजी से वृद्धि जारी.

ब्रेयौल्ट ने कहा कि कंपनियों की नीतियों को समझना होगा क्योंकि हर विमानन कंपनी का वाउचर अलग होता है और निर्भर करता है कि कब टिकट बुक किया गया था।

परिवहन सुरक्षा प्रशासन के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को अमेरिका के हवाई अड्डों पर बीस लाख से अधिक लोगों की जांच की गई।

यह भी पढ़े | G20: पाकिस्तान को जी20 देशों से 80 करोड़ डॉलर की ऋण राहत मिली-रिपोर्ट.

हालांकि पिछले साल के मुकाबले यह संख्या बहुत कम है लेकिन इस साल मार्च के मध्य से लेकर अब तक की अवधि में शुक्रवार को दूसरी बार ऐसा हुआ कि हवाई अड्डों पर दस लाख से अधिक लोगों की जांच की गई।

इससे एक दिन पहले रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने नागरिकों से आग्रह किया था कि वह छुट्टियां मनाने के लिए यात्राएं न करें।

अमेरिका के महामारी विज्ञान विशेषज्ञ डॉ एंथनी फॉची ने रविवार को कहा कि हवाई अड्डों पर ‘थैंक्सगिविंग’ दिवस पर छुट्टियां मनाने के लिए यात्रा करने वाले लोगों की भीड़ से कोविड-19 के मामलों में गंभीर रूप से वृद्धि हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now