विदेश की खबरें | पांच वर्षीय बेटे की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में अमेरिकी महिला को 35 साल की जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जॉएन कनिंघम ने अपने पांच साल के बेटे एंड्रयूज की हत्या करने का अपराध दिसंबर में स्वीकार किया था। पुलिस को आठ महीने पहले बच्चे का शव महिला के घर के पास प्लास्टिक में लिपटा हुआ मिला था, जिसे जमीन में गड्ढा खोदकर छुपाया गया था।

जॉएन कनिंघम ने अपने पांच साल के बेटे एंड्रयूज की हत्या करने का अपराध दिसंबर में स्वीकार किया था। पुलिस को आठ महीने पहले बच्चे का शव महिला के घर के पास प्लास्टिक में लिपटा हुआ मिला था, जिसे जमीन में गड्ढा खोदकर छुपाया गया था।

मैकहेनरी काउंटी के जज रॉबर्ट बिलब्रांड्ट ने महिला को शुक्रवार को 35 साल कारावास की सजा सुनाई।

यह भी पढ़े | POK की यात्रा के लिए ब्रिटिश संसदीय समूह को पाकिस्तान ने दिए 17,917 डालर.

कनिंगघर ने अदालत से बृहस्पतिवार को दया का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह अपने बच्चे से प्यार करने वाली मां थी, जो अपने बेटे को बहुत याद करती है।

कनिंघम को उसके अपराध के लिए 20 से 60 साल कारावास की सजा हो सकती थी।

यह भी पढ़े | संयुक्त अरब अमीरात के मंगलयान का अब सोमवार को होगा प्रक्षेपण.

अदालत ने इस बात पर गौर किया कि महिला नशे की आदी थी लेकिन साथ ही कहा, ‘‘उसका नशे का आदी होना उसके अपने बेटे के प्रति उसके भयावह व्यवहार को सही नहीं ठहरा सकता।’’

एंड्रयूज के पिता पर भी हत्या के आरोप लगाए गए हैं लेकिन उसने स्वयं को बेकसूर बताया है और उसके मामले की सुनवाई लंबित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\