एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ह्यूस्टन गोलीबारी में अमेरिकी रैपर टेकऑफ की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टेकऑफ के एक प्रतिनिधि ने गायक की मौत की पुष्टि की।

विदेश की खबरें | ह्यूस्टन गोलीबारी में अमेरिकी रैपर टेकऑफ की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टेकऑफ के एक प्रतिनिधि ने गायक की मौत की पुष्टि की।

टेकऑफ का असली नाम किर्सनिक खारी बॉल था और वह क्वावो और ऑफसेट के साथ तीन सदस्यीय मिगोस समूह का हिस्सा था।

पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार गोलियां चलने की खबर मिलने के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और एक व्यक्ति को मृत पाया।

प्रवक्ता ने कहा कि इलाके में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी लेकिन वे यह नहीं देख सके कि गोलियां किसने चलाई है। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें निजी वाहनों से अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि मिगोस समूह के कई गाने लोकप्रिय हुए हैं और उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).