एजेंसी न्यूज

महामारी का दंश झेल रहे अमेरिकी भूख के कारण भोजन बैंकों में उमड़े

मंगलवार को पेन्सिलवेनिया में ग्रेटर पीट्सबर्ग कम्युनिटी फूड बैंक के एक वितरण केंद्र में करीब 1,000 कारें कतारों में खड़ी रहीं।

महामारी का दंश झेल रहे अमेरिकी भूख के कारण भोजन बैंकों में उमड़े

लॉकडाउन के कारण एक के बाद एक कारोबार रातोंरात बंद हो जाने के कारण 2.2 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए है और वे खाने-पीने के लिए दानदाताओं पर निर्भर हो गए हैं।

मंगलवार को पेन्सिलवेनिया में ग्रेटर पीट्सबर्ग कम्युनिटी फूड बैंक के एक वितरण केंद्र में करीब 1,000 कारें कतारों में खड़ी रहीं।

उसके भोजन के पैकेटों की मांग मार्च में करीब 40 फीसदी तक बढ़ गई है।

संगठन के उपाध्यक्ष ब्रायन गुलिश ने कहा, ‘‘काफी लोग पहली बार हमारी सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे पहले कभी भोजन बैंक के पास नहीं आए।’’ उन्होंने बताया कि इसलिए उन्हें मालूम नहीं है कि दक्षिणपश्चिम पेन्सिलवेनिया में 350 वितरण केंद्र हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए ये कतारें इतनी लंबी हैं क्योंकि उन्हें मालूम ही नहीं है कि हमारा नेटवर्क इतना बड़ा है।’’

न्यू ओर्लीन्स से लेकर डेट्रोइट तक पूरे अमेरिका में लोग भोजन बैंकों में उमड़ रहे हैं।

उपनगर बोस्टन में चेल्सिया में एक भोजन वितरण केंद्र में एलाना नाम की महिला ने कहा, ‘‘हमें काम पर गए महीनों बीत गए हैं। मुझे कल 15 दिन के नवजात के साथ एक महिला मिली। उसका पति काम नहीं कर रहा है, उसके दो और बच्चे हैं। उसके घर में खाने का कोई सामान नहीं है।’’

हर कहीं फूड बैंक के अधिकारियों का कहना है कि महामारी के इस काल में उनके भोजन की मांग अचानक आसमान छूने लगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).