विदेश की खबरें | आतंकवादी पाकिस्तानी मूल के दंपति के लिए बंदूक खरीदने के आरोपी अमेरिकी को 20 साल कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आतंकवादी हमले की साजिश रचने और पाकिस्तानी मूल के दंपति को दो शक्तिशाली असॉल्ट राइफल मुहैया कराने के दोषी अमेरिकी व्यक्ति को अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

लॉस एंजिलिस, 24 अक्टूबर आतंकवादी हमले की साजिश रचने और पाकिस्तानी मूल के दंपति को दो शक्तिशाली असॉल्ट राइफल मुहैया कराने के दोषी अमेरिकी व्यक्ति को अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

संघीय अभियोजक ने बताया कि इन बंदूको से दंपति ने वर्ष 2015 में कैलिफोर्निया में गोलीबारी की थी जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के खुलेंगे नए रास्ते- पाक पीएम इमरान खान.

अमेरिकी जिला जज जीसस बर्नाल ने आतंकवाद के मामले में 28 वर्षीय एनरिक मरक्वेज जूनियर को शुक्रवार को यह सजा सुनाई। बता दें कि इस हमले से उस समय देश हिल गया था जब चरमपंथी पाकिस्तानी-अमेरिकी दंपति सैयद रिजवान फारूक और तहफीन मलिक ने गोलीबारी कर 14 लोगों की हत्या कर दी थी और हमले में 22 अन्य घायल हुए थे।

इस सजा के साथ ही उस मामले का निपटारा हो गया जिसमें अदालत ने मरक्वेज को वर्ष 2017 में साजिश रचने, अतंकवादियों का समर्थन करने और संसाधन मुहैया कराने का दोषी ठहराया था।

यह भी पढ़े | तुर्की ने रूसी S-400 रक्षा प्रणाली का किया परीक्षण, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने की पुष्टि.

न्याय विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक समझौते की याचिका और खुली अदालत में मरक्वेज ने स्वीकार किया था कि उसने वर्ष 2011 और 2012 में 29 वर्षीय फारूक के साथ मिलकर रिवरसाइड सिटी कॉलेज (आरसीसी) और हाइवे पर हमला करने की साजिश रची थी।

विभाग ने बताया कि मरक्वेज को उन दो बंदूकों को खरीदने के दौरान गलत जानकारी देने का भी दोषी ठहराया गया है जिन्हे उसने फारूक को मुहैया कराया था।

बंदूक खरीदने के तीन साल बाद फारूक और उसकी पत्नी मलिक ने इनका इस्तेमाल दो दिसंबर 2015 को सैन बर्नाडडिनो आइलैंड रीजनल सेंटर पर गोलीबारी करने में किया।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक फारूक की पत्नी मलिक ने हमले के दिन सोशल मीडिया पर इस्लामिक स्टेट के साथ संबंध होने की घोषणा की थी। दोनों को कानून प्रर्वतन एजेंसियों ने मार गिराया था।

जांच के दौरान दर्ज एक अन्य मामले में अदालत ने इस साल मार्च में रिजवान की मां को हमले से जुड़ी जानकारी छिपाने का दोषी ठहराया था। राफिया सुल्ताना शरीफ को न्यायाधीश बर्नाल 16 नवंबर को सजा सुनाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\