विदेश की खबरें | इजराइल की मदद के लिए पूर्वी भूमध्य सागर में नौसेना का ‘कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ भेजेगा अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड, इसके लगभग 5,000 नौसैन्य कर्मियों और युद्धक विमानों के साथ क्रूजर और विध्वंसकों को भेजा जाएगा। इसका संभावित मकसद अतिरिक्त हथियारों को हमास तक पहुंचने से रोकना और निगरानी रखना है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने बताया कि यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड, इसके लगभग 5,000 नौसैन्य कर्मियों और युद्धक विमानों के साथ क्रूजर और विध्वंसकों को भेजा जाएगा। इसका संभावित मकसद अतिरिक्त हथियारों को हमास तक पहुंचने से रोकना और निगरानी रखना है।

गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास ने शनिवार सुबह इजराइल के दक्षिण में हवा, भूमि और समुद्र से अचानक हमला कर दिया था। इन हमलों में सैनिकों समेत कम से कम 600 इजराइली मारे गए हैं। इसे बीते 50 साल में देश में हुआ सबसे भीषण हमला कहा जा रहा है। इजराइल के जवाबी हमले में गाजा पट्टी में लगभग 300 लोगों की मौत हुई है ।

यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड पहले से ही भूमध्य सागर में था। उसने पिछले सप्ताह इटली के साथ आयोनियन सागर में नौसैनिक अभ्यास किया था। यह अमेरिका का नवीनतम एवं सबसे उन्नत विमानवाहक पोत है और यह इसकी पहली पूर्ण तैनाती है।

जिन अधिकारियों ने यह जानकारी दी, वे इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं इसलिए उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर यह सूचना दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\