विदेश की खबरें | कश्मीर में आर्थिक और सियासी हालात सामान्य करने के कदमों का अमेरिका ने स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत द्वारा अपने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के आर्थिक एवं सियासी हालात को पूर्ण रूप से सामान्य करने की दिशा में उठाए गए कदमों का अमेरिका ने बुधवार को स्वागत किया।

वाशिंगटन, चार मार्च भारत द्वारा अपने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के आर्थिक एवं सियासी हालात को पूर्ण रूप से सामान्य करने की दिशा में उठाए गए कदमों का अमेरिका ने बुधवार को स्वागत किया।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर में बदलते हालात पर लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कश्मीर के संबंध में अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

प्राइस ने कहा, ‘‘भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आर्थिक और सियासी हालात को पूरी तरह से सामान्य करने के लिए उठाए गए कदमों का हम स्वागत करते हैं। जैसा कि हमने पहले कहा है, विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकेन को अपने भारतीय समकक्ष के साथ द्विपक्षीय रूप से और क्वाड के जरिए बात करने के अवसर मिले हैं।’’

‘क्वाड’ भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का समूह है, जिसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत को मुक्त क्षेत्र सुनिश्चित करना है।

प्राइस ने कहा कि अमेरिका का भारत और पाकिस्तान के साथ भी महत्वपूर्ण संबंध है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे विचार से ये संबंध अपने बूते पर कायम हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब अमेरिका की विदेश नीति की बात आती है तो यह एक का लाभ और दूसरे की हानि का विषय नहीं होता है। हमारे बीच लाभकारी और रचनात्मक संबंध हैं और ऐसे संबंधों में एक के साथ हमारे संबंधों से दूसरे की अहमियत कम नहीं होती। इसमें एक के साथ हमारे संबंध दूसरे की कीमत पर नहीं होते।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जब भारत की बात आती है तो हमारे बीच वैश्विक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। जब पाकिस्तान की बात आती है तो इस बारे में मैंने पहले कहा था कि क्षेत्र में हमारे महत्वपूर्ण साझा हित हैं और इन साझा हितों पर हम पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’’

प्राइस ने कहा कि अमेरिका कश्मीर मुद्दे तथा अन्य विषयों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी वार्ता का समर्थन करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\