एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका : अरकंसास, इलिनोइस में तूफान ने मचाई तबाही, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्राधिकारियों ने बताया कि लिटिल रॉक में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

विदेश की खबरें | अमेरिका : अरकंसास, इलिनोइस में तूफान ने मचाई तबाही, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्राधिकारियों ने बताया कि लिटिल रॉक में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

अरकंसास राज्य के विने में भी तूफान ने काफी तबाही मचाई। प्राधिकारियों ने बताया कि विने में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई मकान ढह गए और लोग मलबे में दब गए।

प्राधिकारियों ने बताया कि इलिनोइस के बेलविदेरे में शुक्रवार रात तूफान के दौरान एक थिएटर की छत गिर गई, जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए।

देश के दक्षिण एवं मध्य-पश्चिम में एक व्यापक तूफान प्रणाली के कारण आयोवा में भी तूफान आने की जानकारी है, जबकि इलिनोइस में ओलावृष्टि हुई और ओकलाहोमा में घास में लगी आग और विकराल हो गई।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अरकंसास की राजधानी लिटिल रॉक और आसपास के इलाकों के लिए तूफान संबंधी आपात स्थिति घोषित की और सचेत किया कि ‘‘विनाशकारी तूफान’’ से 3,50,000 लोगों को खतरे की आशंका है।

इससे एक सप्ताह पहले मिसीसिपी में तूफान ने भीषण तबाही मचाई थी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने राहत कार्य के लिए संघीय सरकार से मदद मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया था।

लिटिल रॉक में तूफान ने सबसे पहले शहर के पश्चिमी हिस्से और इसके आसपास तबाही मचाई और एक छोटे से शॉपिंग सेंटर को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद तूफान अरकंसास नदी को पार कर नॉर्थ लिटिल रॉक और आसपास के शहरों में पहुंचा, जहां इसने मकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और वाहनों को व्यापक नुकसान पहुंचाया।

‘बापटिस्ट हेल्थ मेडिकल सेंटर-लिटिल रॉक’ के अधिकारियों ने ‘केएटीवी’ को बताया कि तूफान के कारण घायल हुए 21 लोग अस्पताल पहुंचे हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।

मेयर फ्रैंक स्कॉट जूनियर ने ट्वीट किया कि अधिकारियों के पास 24 लोगों के अस्पतालों में भर्ती होने की जानकारी है, लेकिन फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है।

विने की सिटी काउंसिल सदस्य लीसा पावेल कार्टर ने कहा कि विने में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है और सड़कें मलबे से भरी पड़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे घबराहट हो रही है। मैं घर जाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन जा नहीं पा रही हूं।’’

‘पावरआउटरेज डॉट कॉम’ के मुताबिक, अरकंसास में लगभग 70,000 और ओकलाहोमा में 32,000 ग्राहकों को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).